आरिफ नियाज़ी
रुड़की के प्रसिद्ध फोनिक्स यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर और वरिष्ठ भाजपा नेता चैरब जैन द्वारा समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए लगातार निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला जारी है। इसी क्रम में आज नारायण नगर (आसफनगर) में 10वें निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय निवासियों और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुँचकर लाभ उठाया।

10 शिविरों का सफर शिविर का विधिवत शुभारम्भ करते हुए डायरेक्टर चैरब जैन ने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है।” उन्होंने गर्व के साथ साझा किया कि आज उनके सेवा अभियान के 10 शिविर सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सिलसिला यहीं रुकने वाला नहीं है, बल्कि भविष्य में भी इसी प्रकार के शिविर निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
शिविर में अनुभवी और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा मरीजों का परीक्षण किया जा रहा है।
मरीजों को नना केवल परामर्श दिया जा रहा है, बल्कि अच्छी कंपनियों की उच्च गुणवत्ता वाली दवाएं भी पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।
चैरब जैन ने कहा की “हमारा मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर तक पहुँचाना है। समाज के वे लोग जो आर्थिक कारणों या दूरी की वजह से बड़े डॉक्टरों तक नहीं पहुँच पाते, उन्हें उनके द्वार पर ही चिकित्सा सुविधा दी जा रही है।





More Stories
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की बड़ी चेतावनी,हरिद्वार के भ्रष्ट अधिकारियों को करेंगे बेनकाब, ईमानदार अधिकारी होंगे सम्मानित।
रुड़की के पिरान कलियर में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण; प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद सत्तार और सभासद प्रतिनिधि गुलफाम ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया ज़ोर।