Jan Mudde

No.1 news portal of India

9 करोड़ से अधिक किसानों को मिली किसान सम्मान निधि की 22 वीं किस्त की सौगात,राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने देखा लाइव प्रसारण

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा असम से देश के करोड़ों किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी की गई। इस ऐतिहासिक अवसर पर रुड़की की नवीन कृषि मंडी समिति में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा लाइव प्रसारण दिखाया गया।

किसानों के खातों में डिजिटल ट्रांसफर प्रधानमंत्री ने एक सिंगल क्लिक के माध्यम से देश के 9 करोड़ 32 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में लगभग 18 हजार 640 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए संकल्पित है और सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ उन तक पहुँच रहा है।

सरकार की योजनाओं से आ रहा बदलाव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से किसानों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव आ रहा है। उन्होंने कहा कि आज किसान तकनीक और आर्थिक सहायता के बल पर आत्मनिर्भर बन रहा है।

लाइव प्रसारण के दौरान मंडी में भारी उत्साह देखने को मिला, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय किसानों और व्यापारियों ने शिरकत की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मंडी समिति के अधिकारियों और कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडी सचिव पंकज शाह, मंडी निरीक्षक विचित्र सिंह धीमान, अलकेश कुमार सहायक लेखाकार: अखिल गौतम, भगत सिंह, श्रीमती शल्की धीमान (कनिष्ठ सहायक), अनंत कुमार (कंप्यूटर ऑपरेटर), कालूराम (लेखाकार), और अतुल कुमार (लैब टेक्नीशियन) सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369