Jan Mudde

No.1 news portal of India

संघ लोक सेवा आयोग में फातिमा त्यागी को मुबारिक बाद देने पर भाजपा नेत्री रोमा सैनी ने फुरकान विधायक पर खड़े किए बड़े सवाल,कहा जनता से माफ़ी मांगे विधायक

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के परीक्षा परिणामों को लेकर कलियर क्षेत्र में उस वक्त राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया, जब भाजपा की वरिष्ठ नेत्री रोमा सैनी ने कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद के आचरण और नैतिकता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। रोमा सैनी का स्पष्ट आरोप है कि विधायक ने बिना किसी आधिकारिक पुष्टि या तथ्यों की जांच किए फातिमा त्यागी के विजय जुलूस में शिरकत की और उन्हें सार्वजनिक रूप से मुबारकबाद दी। रोमा सैनी के अनुसार, एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि द्वारा इस तरह की जल्दबाजी दिखाना न केवल पद की गरिमा के खिलाफ है, बल्कि जनता के भरोसे के साथ खिलवाड़ करने जैसा है।

यह पूरा मामला तब और अधिक पेचीदा और चर्चा का विषय बन गया जब UPSC की 708वीं रैंक पर दो अलग-अलग क्षेत्रों की फातिमा ने अपनी दावेदारी पेश की—पहली कलियर की फातिमा त्यागी और दूसरी केरल की फेहरोज़ फातिमा। हालांकि, शुरुआती जांच और दस्तावेजों के मिलान के बाद केरल की फेहरोज़ फातिमा का पक्ष अधिक मजबूत और सत्य के करीब नजर आ रहा है। रोमा सैनी ने विधायक फुरकान अहमद के इस कृत्य को जनता को गुमराह करने वाला और सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का जरिया बताया है। उन्होंने कड़ी आपत्ति जताते हुए विधायक से इस गलती के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की भ्रम की स्थिति पैदा न हो।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369