आरिफ नियाज़ी
रुड़की स्थित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के कार्यालय पर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत एक भव्य सहायता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक राम चंद्र सेठ की उपस्थिति में 80 से अधिक दिव्यांगजनों को बैटरी चालित रिक्शा और लगभग 50 दिव्यांगों को उच्च गुणवत्ता वाले कृत्रिम अंग प्रदान किए गए।
अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने इंडियन ऑयल के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि निर्धन और दिव्यांग वर्ग की सहायता हेतु CSR बजट का यह सदुपयोग समाज के लिए प्रेरणादायी है और भविष्य में ऐसे कैंपों का विस्तार ग्रामीण क्षेत्रों तक किया जाएगा ताकि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को भी लाभ मिल सके। कार्यक्रम के दौरान इंडियन ऑयल के मुख्य महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रमुख शरद अग्रवाल ने सेवा भाव की प्रतिबद्धता दोहराते हुए स्पष्ट किया कि जहाँ-जहाँ से संस्थान की पाइपलाइन गुजरती है, उन सभी राज्यों में सूचना प्राप्त होने पर प्राथमिकता के आधार पर ऐसे कैंप लगाए जाते हैं,
क्योंकि दिव्यांगों की सेवा ही सर्वोत्तम सेवा है। वरिष्ठ भाजपा नेत्री रोमा सैनी के कुशल संचालन में संपन्न हुए इस गरिमामयी कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी सुबोध शर्मा, सिविल हॉस्पिटल के CMS डॉ. ए.के. मिश्रा, मिनराल जी, मनोज नवानी, ADO समाज कल्याण संध्या शर्मा और ‘खिदमत-ए-खल्क सोसाइटी’ के मोहम्मद तनवीर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल को दिव्यांगों के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।




More Stories
संघ लोक सेवा आयोग में फातिमा त्यागी को मुबारिक बाद देने पर भाजपा नेत्री रोमा सैनी ने फुरकान विधायक पर खड़े किए बड़े सवाल,कहा जनता से माफ़ी मांगे विधायक
संघ लोक सेवा आयोग में फातिमा त्यागी को मुबारिक बाद देने पर भाजपा नेत्री रोमा सैनी ने फुरकान विधायक पर खड़े किए बड़े सवाल,कहा जनता से माफ़ी मांगे विधायक
रुड़की में खिदमत की मिसाल: ज़कात की धनराशि से 170 जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं को राशन किट वितरित