एक बार फिर इज़राइल ने दुनिया को शक्ति का लोहा मनवाया है । यह इजरायल की ख़ुफ़िया एजेंसी मौसाद की ही ताकत थी कि जिसकी सटीक ख़ुफ़िया जानकारी के बल पर ईरान के सुप्रीम लीडर खामनाई और उनके दामाद और पोते एवं ईरान की सुप्रीम लीडरशिप का खातमा इजरायल ने मात्र 30 सेकंड मे 30 वंकर बस्टर बम गिरा कर कर दिया।
अमेरिका पिछले 30 वर्षो से खामनाई का अंत करना चाहता था। उसका यह सपना इजरायल ने आज पूरा कर दिया। में एक बार फिर लिख रहा हु कि विश्व मे जो यह युद्ध चल रहे है उनसे भारत को सीखना चाहिए। रमजान का पाक महीना चल रहा हैं। और ऐसे मे मिडिल ईस्ट मे निर्दोष नागरिक और बच्चे मारे जा रहे हैं। जो किसी भी तरहा से जायज नही ठहराया जा सकता।
खामनाई की मौत के बाद पाकिस्तान बहुत चिल्ला रहा है यह बही देश है जिसकी संसद में मरियम नवाज ने चिल्ला कर कहा था कि अल्लाह ताला पाकिस्तान को परमाडु सम्पन देश बनाया है। हम यह हथियार मुस्लिम देशो की रक्षा के लिए प्रयोग करेंगे। मिडिल् ईस्ट मे भयंकर युद्ध चल रहा है तो मरियम नवाज कहा हैं। लेकिन शायद मरियम नवाज यह नही जानती कि उनका देश और फिल्ड मार्शल आसिफ मुनीर तो अफगानिस्तान से भी लोहा नही ले पा रहे है। भारत के प्रधानमंत्री अभी इजराइल गए थे जहा यह कहा जा रहा था कि भारत इजरायल से उनका एयर डिफन्स सिस्टम आयरन डोम , हायपो ड्रोन आदि रक्षा सौदे करेगा अगर यह रक्षा सौदे हु हे है तो देश हित मे इसका स्वागत करुगा भारत की मीडिआ और रक्षा मंत्रालय को भारत को यह बताना चाहिए कि इजराइल से हमने क्या लिया है और क्या दिया हैं।
इजराइल से सौदा करने मे यह लाभ है। इजराइल हमे तकनीक भी देता हैं। भारत को अपनी सेना को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिस देश के पास भी अच्छे हथियार हो वो हमे खरीदने चाहिए। में आज भी इस बात का पक्ष धर हू। कि भारत को अमेरिका के दवाब में आकर रूस का साथ नहीं छोड़ना चाहिए। भारत को रूस से तेल और S U_ 57 फाइटर जेट अपनी वायुसेना का हिस्सा बनाना चाहिए। क्युकी रूस भारत को इस फाइटर जेट की तकनीक भी देने को तैयार हो गया था।
रूस भारत का पुराना परखा हुआ भरोसेमंद मित्र है। चीन रूस के बहुत करीब है और भारत का चीन के साथ पुराना सीमा विवाद रहा हैं। इस लिए भारत को जिस दिन चीन के साथ सीमा विवाद सुलझाने की जरूरत पड़ेगी तो उस दिन रूस हमारे लिए अहम भूमिका निभा सकता हैं। हमे यह नहीं भूलना चाहिए।





More Stories
बिना नोटिस बीएसएफ जवान के मकान को एच आर डी ए ने किया सील,कार्यवाई से ग्रामीणों में भारी गुस्सा।
माधोपुर गांव में लगे शिविर में पहुंचे राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने सुनी समस्याएं, अधिकांश का हुआ समाधान।
राष्ट्र निर्माण और आदर्श समाज के लिए शिक्षा सबसे ज़रूरी: मुफ़्ती सलीम, दीनी और दुनियावी तालीम दोनों पर दिया गया ज़ोर।