आरिफ नियाज़ी
झबरेड़ा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है जिसके पास से चोरी की दो बाइक बरामद की है आरोपी दीपक पुत्र ललित उर्फ मन्नू खेड़ा मुगल थाना देवबंद जिला सहारनपुर का निवासी है जो हाल के दिनों में लाठरदेवा हूण गांव में रह रहा था।
फिलहाल पुलिस आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है पुलिस का आशंका है कि आरोपीके तार किसी बड़े वाहन चोर गिरोह से भी जुड़े हो सकते है। चोरी की तीनों बाइक स्प्लेंडर प्लस है एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि एस एसपी के निर्देश पर पूरे जनपद में चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है जिसके चलते झबरेड़ा पुलिस ने बाईक चोर दीपक को गिरफ्तार किया है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।