आरिफ नियाज़ी
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंगलौर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं ज्ञानवर्धन के उद्देश्य से विभिन्न शैक्षणिक कार्यशालाओं का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञ वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को समसामयिक विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
एक्सपर्ट टॉक के अंतर्गत डॉ. अशोक पाल, सहायक अध्यापक (एल.टी.), राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिझोली द्वारा “पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली” विषय पर प्रेरणादायक व्याख्यान दिया गया।
उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व, दैनिक जीवन में अपनाए जाने वाले पर्यावरण हितैषी उपायों तथा प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही प्रत्येक छात्र-छात्रा को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करते हुए पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। विद्यालय परिवार ने उनके बहुमूल्य मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।
इसी क्रम में Mentoring by Eminent Expert कार्यक्रम के अंतर्गत खंड शिक्षा अधिकारी नारसन शाने करीम द्वारा विज्ञान, गणित, तकनीकी एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उभरते अवसरों और नवाचारों पर विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा प्रणाली, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा तकनीकी दक्षता के महत्व से अवगत कराया। उनके प्रेरक विचारों ने छात्र-छात्राओं में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया।
विद्यालय परिवार ने दोनों विशेषज्ञों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन से छात्र-छात्राएं अपने शैक्षणिक एवं नैतिक विकास की दिशा में निरंतर अग्रसर रहेंगे।





More Stories
सीबीएसई दसवीं कक्षा में शुमैला जहां ने प्राप्त किये 98% अंक, सभी की मिली मुबारकबाद।
पिरान कलियर के साबरी गेस्ट हाउस में उमड़ा मरीज़ों का जनसैलाब, पहली बार लगा भव्य स्वास्थ्य शिविर।
कलियर नगर पंचायत विकास की ओर अग्रसर, वार्ड-3 में लाखों की आंतरिक सड़कों का चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया शिलान्यास।