आरिफ नियाज़ी
हरिद्वार जिला अधिकारी कार्यालय पर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ ने ए डी एम के माध्यम से मुख्यमंत्री को 27 मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा।जिला मुख्यालय में महासंघ के18 इंजीनियरिंग विभागों द्वारा ज़ोरदार धरना प्रदर्शन किया गया सभी अभियंताओं द्वारा आह्वान किया गया कि यदि उत्तराखंड शासन द्वारा उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता और कोई कार्यवाही नहीं हुई तो सभी अभियंता प्रांतीय कार्यकारिणी के नेतृत्व में हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
कार्यक्रम का संचालन जनपद सचिव मंगल सिंह नेगी द्वारा किया गया एवं अध्यक्षता अमूल वालिया द्वारा की गई। आज के धरना कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय अध्यक्ष छबील दास सैनीद्वारा 27 सूत्रीय मांगों के क्रम में ज्ञापन में अवगत कराया गया की अभियंताओं की मांगे पिछले काफी समय से लंबित है अभियंताओं द्वारा बार बार शासन प्रशासन को अवगत कराया गया लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हो पाया।
प्रांतीय अध्यक्ष छबील दास सैनी ने कहा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपनी मांगों के संबंध में उन्होंने पूर्व में भी अवगत कराया था जिसमें मुख्यमंत्री के निर्देश देने के बावजूद भी शान द्वारा अभी तक अभियंताओं की मांगों के संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की हुई है. इसी क्रम में दिनांक 23 फरवरी 2026 को देहरादून में सभी अभियंताओं द्वारा विशाल रैली निकाली जाएगी एवं अपनी मांगों के लिए सचिवालय का घेराव किया जाएगा।
बैठक में सभी घटक संघ के प्रांतीय पदाधिकारी मंडली पदाधिकारी एवं जनपद दिए पदाधिकारी उपस्थित थे जिलाधिकारी महोदय द्वारा अभियंताओं की मांगों की समर्थन में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी
दिया गया था।





More Stories
मुंडलाना बकाया बिल पर नलकूप का ट्रांसफार्मर उतारने पहुंची टीम को ग्रामीणों ने घेरा, वीडियो वायरल
झबरेड़ा पुलिस ने बाईक चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की तीन बाईक बरामद, एस पी देहात ने किया खुलासा
मंगलौर के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यशाला का सफल आयोजन