आरिफ नियाज़उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है कुछ देर बाद शुरू होने जा रहे बार काउंसिल के चुनाव में उत्तराखंड बार काउंसिल के सदस्य चुने जाएंगे। हालांकि इस बार रुड़की बार एसोसिएशन से 9 सदस्य चुनाव मैदान में है जिन्होंने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है वही युवा अधिवक्ता राव बिलावर भी सदस्य के लिए मज़बूती से चुनाव मैदान में है उन्होंने भी जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से समर्थन की अपील की हैं ।
चुनाव प्रक्रिया के तहत मतदान रुड़की स्थित अधिवक्ता कक्षा में कराया जाएगा पीठासीन अधिकारी एवं तहसीलदार विकास अवस्थी ने बताया मतदान सुबह 10:00 बजे से शुरू होकर शाम 5:00 बजे तक चलेगा उन्होंने बताया कि उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे पहले चरण में परिषद के सदस्य चुने जाएंगे
जबकि इसके बाद निर्वाचित सदस्य पदाधिकारी का चुनाव करेंगे. चुनाव से पहले अंतिम रात में युवा अधिवक्ता राव बिलावर ने अधिवक्ताओं से संपर्क कर समर्थन जुटाने की पूरी कोशिश की .मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियों में बंद हुए प्रतियाशियों के भाग्य का फैसला बाद में मतगणना के दौरान होगा





More Stories
बिना नोटिस बीएसएफ जवान के मकान को एच आर डी ए ने किया सील,कार्यवाई से ग्रामीणों में भारी गुस्सा।
माधोपुर गांव में लगे शिविर में पहुंचे राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने सुनी समस्याएं, अधिकांश का हुआ समाधान।
राष्ट्र निर्माण और आदर्श समाज के लिए शिक्षा सबसे ज़रूरी: मुफ़्ती सलीम, दीनी और दुनियावी तालीम दोनों पर दिया गया ज़ोर।