आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड बार काउंसिल चुनाव को लेकर प्रदेशभर में माहौल पूरी तरह गरमाया हुआ है। इस बार चुनाव मैदान में उतरे सभी प्रत्याशी पूरे जोश-खरोश और आत्मविश्वास के साथ अधिवक्ताओं के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। वहीं रूड़की के अधिवक्ताओं की नजरें भी इस चुनाव पर टिकी हैं और वे अपने प्रतिनिधियों से कई अहम मुद्दों पर ठोस पहल की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
रूड़की बार से जुड़े अधिवक्ताओं का कहना है कि प्रत्याशी जिन वायदों और मुद्दों को लेकर मैदान में उतरे हैं, उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाना चाहिए। अधिवक्ताओं को सबसे बड़ी उम्मीद नए चैम्बरों के निर्माण को लेकर है, ताकि वकालत से जुड़े कार्यों को सुचारु रूप से किया जा सके।
इसके अलावा अधिवक्ताओं की आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में सरकार द्वारा बेहतर मुआवजा दिए जाने, अधिवक्ताओं के लिए बीमा सुविधा लागू किए जाने और विशेष रूप से युवा अधिवक्ताओं के लिए नए चैम्बर उपलब्ध कराए जाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई जा रही है।
एडवोकेट अशोक अरोड़ा, एडवोकेट कमलेश राणा, एडवोकेट मोहम्मद अजरम, एडवोकेट पाठक जी, एडवोकेट फैज़ान साबरी और एडवोकेट रविंद्र पंत सहित कई अधिवक्ताओं ने इस बार उत्तराखंड बार काउंसिल से सकारात्मक और ठोस फैसलों की उम्मीद जताई है।
गौरतलब है कि आगामी 17 फरवरी को उत्तराखंड बार काउंसिल का चुनाव होना है, जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ता प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं। ऐसे में यह चुनाव अधिवक्ताओं के हितों और भविष्य की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाने वाला माना जा रहा है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।