आरिफ नियाजी
इक़बालपुर चीनी मिल के कर्मचारी लंबे समय से अपने वेतन की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। आए दिन धरना-प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं दूसरी ओर चीनी मिल पर ऊर्जा निगम का 85 लाख रुपये से अधिक का बकाया है, जिसका भुगतान अब तक नहीं किया जा सका है।

बकाया वसूली को लेकर आज सुबह सवेरे ऊर्जा निगम की टीम देहरादून से भारी विजिलेंस के अधिकारियों के साथ इक़बालपुर चीनी मिल पहुंची। मौके पर पहले से ही कर्मचारी वेतन की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए थे। हालात को देखते हुए विजिलेंस अधिकारियों ने पुलिस प्रशासन से संपर्क कर अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की, लेकिन पर्याप्त पुलिस फोर्स उपलब्ध न होने के कारण टीम को बैरंग लौटना पड़ा।
ऐसे में चीनी मिल का बिजली कनेक्शन काटना ऊर्जा निगम और विजिलेंस अधिकारियों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। सवाल यह है कि आखिर कब तक विभागीय टीम मिल का कनेक्शन काटने में सफल हो पाएगी।
गौरतलब है कि इस बार चीनी मिल पहले से ही बंद पड़ी है, ऐसे में बकाया बिल के भुगतान की उम्मीदें भी बेहद कम नजर आ रही हैं। कर्मचारियों का आंदोलन और बढ़ता बकाया, दोनों ही प्रशासन के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं।इस दौरान रामनगर डीवजन के अधिशासी अभियंता अनूप सैनी, एस डी ओ पंकज गौतम और अवर अभियंता के साथ साथ विजिलेन्स के सभी अधिकारी मौजूद रहे।





More Stories
झबरेड़ा के सफरपुर गांव में शिविर में पहुंची 13 शिकायत, चार का मौक़े पर निस्तारण,राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल और बैजन्ति माला का दानिश गौड़ ने किया स्वागत।
बिना नोटिस बीएसएफ जवान के मकान को एच आर डी ए ने किया सील,कार्यवाई से ग्रामीणों में भारी गुस्सा।
माधोपुर गांव में लगे शिविर में पहुंचे राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने सुनी समस्याएं, अधिकांश का हुआ समाधान।