आरिफ नियाज़ी
भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिनारसी गांव में संत रविदास जयंती पर शोभायात्रा के दौरान मामूली कहासूनी को लेकर दो पक्षो में जमकर खुनी संघर्ष हुआ जिसमें फायरिंग और पथराव में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल बताये जा रहे हैं। तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
सुचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ गांव में डेरा डाले हुए हैं अधिकारी भी पल पल पर नज़र रखे हुए हैं बताया जा रहा है कि दो पक्ष दलित समाज से हैं। फिलहाल गांव में तनाव बना हुआ है और पुलिस अधिकारी ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले दोनों ओर से पथराव हुआ और इसके बाद फायरिंग शुरू हो गई। गोलियां चलने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग में एक युवक को गोली लगी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना में दो अन्य युवकों के भी गोली लगने की सूचना है। दोनों को गंभीर हालत में रुड़की के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

फायरिंग के बाद आक्रोशित लोगों ने गोली चलाने के आरोपी युवक के घर पर तोड़फोड़ की।
कई थाने की पुलिस मौके पर तैनात कि गई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक देहात कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है ताकि हालात दोबारा न बिगड़ें। पुलिस के मुताबिक, फायरिंग करने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।





More Stories
सीबीएसई दसवीं कक्षा में शुमैला जहां ने प्राप्त किये 98% अंक, सभी की मिली मुबारकबाद।
पिरान कलियर के साबरी गेस्ट हाउस में उमड़ा मरीज़ों का जनसैलाब, पहली बार लगा भव्य स्वास्थ्य शिविर।
कलियर नगर पंचायत विकास की ओर अग्रसर, वार्ड-3 में लाखों की आंतरिक सड़कों का चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया शिलान्यास।