Jan Mudde

No.1 news portal of India

सोत मोहल्ला–धोबी घाट मार्ग निर्माण का भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने किया उदघाटन, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के सोत मोहल्ला से धोबी घाट जाने वाले मार्ग के निर्माण और चौड़ीकरण कार्य का आज विधिवत शुभारंभ भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने किया। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी इस सड़क के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मार्ग के निर्माण से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

उद्घाटन के अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि रुड़की क्षेत्र तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। इस सड़क के बन जाने से न केवल लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी बल्कि जाम की समस्या से भी काफी हद तक निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देना उनकी पहली जिम्मेदारी है और क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
गौरतलब है कि इस सड़क के निर्माण की मांग क्षेत्रवासी लंबे समय से कर रहे थे। सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगो का गुज़रना भारी था और रोजमर्रा के कामकाज में भी लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब निर्माण कार्य शुरू होने से सोत मोहल्ला सहित आसपास के कई क्षेत्रों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

उद्घाटन कार्यक्रम में रहमानिया अरबी मदरसे के प्रधानाचार्य मौलाना अज़हर कासमी, मुफ़्ती सलीम, मौलाना अरशद, हुसैन भाई, फुरकान खान, पार्षद टोनी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष नावेद कुरैशी, पार्षद प्रतिनिधि साहिल, सुबोध चौधरी, इमरान, आतिफ, शिवम, यूनुस,जहांगीर खान और इरफान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369