Jan Mudde

No.1 news portal of India

गणतंत्र दिवस पर कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन के समर्थकों में दिखा जबरदस्त उत्साह, कैम्प कार्यालय पर हुआ ध्वजारोहण

Spread the love

आतिफ़

खानपुर से भाजपा के निवर्तमान विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन इस बार नए जोश और उत्साह के साथ सक्रिय नजर आए। गणतंत्र दिवस के अवसर पर उनके कैम्प कार्यालय पर ध्वजारोहण किया , जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ और केक काटकर कार्यक्रम को उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में समर्थक कैम्प कार्यालय पहुंचे और फूल-मालाओं व मिठाइयों के साथ कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन का जोरदार स्वागत किया।

समर्थकों के उत्साह से अभिभूत कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन ने देश और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए युवाओं और किशोरों को इनके ऐतिहासिक संदर्भ समझाए। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 1947 को भारत स्वतंत्र हुआ, जिसे स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है, जबकि 26 जनवरी 1950 को देश में संविधान लागू हुआ, इसलिए इसे गणतंत्र दिवस कहा जाता है।

इस दौरान कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन ने युवाओं से मोबाइल के अत्यधिक उपयोग और नशे की लत से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को पढ़ाई और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए। जब युवा शक्तिशाली, स्वस्थ और शिक्षा में अग्रणी होंगे, तभी देश ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को हासिल कर सकेगा।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया है और अब इस लक्ष्य को पाने से कोई रोक नहीं सकता। भारत निश्चित रूप से विश्व गुरु बनेगा।

कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन ने यह भी कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ा जाएगा। खानपुर की जनता ने मन बना लिया है कि इस बार उन्हें विजयी बनाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर जनता भाजपा के साथ जुड़ चुकी है। युवाओं में खासा जोश है और सभी वर्गों का समर्थन भाजपा को मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि खानपुर की जनता इस बार भाजपा को जिताने का काम करेगी।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369