Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की के लाठरदेवा गांव में पुरानी रंजिश क़ो लेकर बाप बेटों पर दबंगो का हमला, दोनों घायल,हायर सैंटर रेफर

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रूड़की के लाठरदेवा गांव में पुरानी रंजिश क़ो लेकर दो पक्षो में जमकर लाठी डंडे चले जिसमें एक पक्ष के बाप बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव में हंगामा इतना बढ़ा की मौक़े पर अफरातफरी मच गई आनन फानन में दोनों क़ो रूड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं जहाँ से दोनों क़ो हायर सैंटर ऋषिकेश रेफर किया गया है।

गांव की इस घटना की वीडियो सोशल मिडिया पर तेज़ी से वायारल हो रही है। फिलहाल गांव में तनाव क़ो देखते हुए पुलिस अधिकारी पल पल पर नज़र रखे हुए हैं। घायलों क़ो देखने के लिए अस्पताल में भी ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा थी। वहीं घायलों का आरोप है की उन पर दबंगों ने धारादार हथियार से हमला किया है। फिलहाल पुलिस पूरी घटना की जानकारी जुटा रही है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369