आरिफ नियाज़ी।
रूड़की क्षेत्र के ढडेड़ी ख्वाजगीपुर गांव में बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला ने पहुंचकर बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। राशन कार्ड से संबंधित दिक्कतें, भूमि की पैमाइश, पेयजल निगम की टंकी से दूषित पानी की आपूर्ति सहित कई अहम शिकायतें ग्रामीणों द्वारा उठाई गईं। राज्य मंत्री श्री गैरोला ने इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

इसके पश्चात राज्य मंत्री ने गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बने आवासों और गांव की सड़कों की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश विकास कार्य संतोषजनक पाए गए। उन्होंने गांव में चल रहे विकास कार्यों का मौके पर जाकर सत्यापन भी किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
राज्य मंत्री श्री गैरोला ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर ग्राम प्रधान विकास सैनी, बीडीओ सुमन कोटियाल दत्ताल, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजू कुमार, ग्राम विकास अधिकारी जोध सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी सचिन कुमार, नायब तहसीलदार अनिल काम्बोज, सयुंक्त निदेशक मिलक सिंह अन्ना, सुरेश कुमार गोयल, लक्ष्मी धीमान,भाजपा नेत्री रोमा सैनी, अरविन्द सैनी और पेयजल के अधिशासी अभियंता सी पी सिंह गंगवार, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।