आरिफ नियाज़ी।
भाजपा किसान मोर्चा में मिडिया का प्रदेश सह सयोंजक की ज़िम्मेदारी मिलने पर सचिन ग़ुज्जर नेउत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया ।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में संवाद करते हुए नवीन दायित्व के लिए सचिन ग़ुज्जर क़ो हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रदान की। उन्होंने विश्वास जताया कि सौंपे गए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा,

ईमानदारी और जनहित के भाव के साथ किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और युवा सहभागिता पर भी अपने विचार साझा किए तथा सभी को मिलकर उत्तराखंड को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया।
भेंट के दौरान सकारात्मक और प्रेरणादायी माहौल रहा, जिसमें प्रदेश के विकास को लेकर सार्थक चर्चा हुई।





More Stories
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की बड़ी चेतावनी,हरिद्वार के भ्रष्ट अधिकारियों को करेंगे बेनकाब, ईमानदार अधिकारी होंगे सम्मानित।
रुड़की के पिरान कलियर में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण; प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद सत्तार और सभासद प्रतिनिधि गुलफाम ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया ज़ोर।