Jan Mudde

No.1 news portal of India

किसान दिवस पर भगवानपुर ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

भगवानपुर ब्लॉक में किसान दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें बड़ी संख्या में किसानों के साथ कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारी भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं, सरकारी योजनाओं और खेती से जुड़ी नवीन तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर गोचर में आयोजित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया, जिसे किसानों ने रुचि के साथ देखा और सुना।

भगवानपुर ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी (एसडीएम) देवेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि किसान दिवस का उद्देश्य किसानों की समस्याओं का मौके पर समाधान करना है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य के तहत अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिनकी विस्तृत जानकारी किसानों को दी जा रही है।

साथ ही उन्होंने जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के उपायों, आधुनिक कृषि पद्धतियों और सरकारी सहायता योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।इस अवसर पर बीडीओ आलोक गार्ग, भाजपा नेता अनिल प्रधान उप प्रमुख प्रमोद सिंह, भाजपा मण्डल अध्यक्ष अध्यक्ष संदीप रघुवंशी, विराट गोयल, भूपेंद्र सैनी, क़ृषि विभाग से ऐडीओ दिनेश कुमार,और उद्यान विभाग से पप्पन यादव मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369