Jan Mudde

No.1 news portal of India

पर्यावरण और विद्यालय परिसर के शुद्धिकरण को लेकर केवल कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में विधि विधान और वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ हुआ हवन का आयोजन।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

मंगलौर। पर्यावरण और विद्यालय परिसर के शुद्धिकरण को लेकर केवल कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में विधि विधान और वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ हवन का आयोजन किया गया।

रविवार को मंगलोर के केवल कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में स्थापित मां सरस्वती मूर्ति स्थापना के 15 वें वार्षिक उत्सव से पूर्व पर्यावरण और कॉलेज परिसर के शुद्धिकरण के लिए वैदिक मंत्र उच्चारण और विधि विधान के साथ विद्वान पंडित अनिल कुमार शर्मा द्वारा हवन किया गया। मुख्य यजमान डॉ रविंद्र कपूर और डॉक्टर सुरेश सैनी द्वारा हवन में पूर्ण आहुति दी गई। पंडित अनिल शर्मा ने बताया कि हवन से जहां पर्यावरण और वातावरण शुद्ध होता है वही शिक्षक शिक्षिकाओं के अलावा छात्र-छात्राओं में भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। केवल कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉक्टर रविंद्र कपूर ने बताया कि प्रत्येक वर्ष मां सरस्वती मूर्ति स्थापना से पूर्व कॉलेज परिसर में पिछले 15 सालों से करने की परंपरा को निभाया गया है। इस अवसर पर कॉलेज प्रधानाध्यापिका डॉक्टर दीपिका सैनी, शिवानी राणा, श्रीमती इंदु कपूर, भाजपा नेता पवन तोमर, रामकुमार कपूर, अंकित कपूर, रामेश्वर दयाल,प्रधानाचार्य डी ए वी मनोज सैनी, प्रमोद गोयल, गुलशन अरोड़ा, अर्चित शर्मा, सुधीर त्यागी, हंसराज सचदेवा, डॉक्टर चंद्रशेखर ग्रोवर, मनवर सिंह सिंह, गोपाल आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369