आरिफ नियाज़ी।
बहुउद्देशीय मेहवड़ खुर्द साधन सहकारी समिति में पहली बार हुई बोर्ड बैठक काफी दिलचस्प रही जिसमें कई प्रस्ताव पास किए गए। हालांकि आज की बोर्ड बैठक में समिति के लेन देन के लिए सयुंक्त खाते के लिए भी प्रस्ताव पास होना था।
जिसमें समिति के एम डी और सभापति के खाते क़ो लेकर सभी बोर्ड सदस्य सहमत थे लेकिन सभापति के अलावा एक अन्य सदस्य के नाम की सहमति पर दो पक्ष बोर्ड बैठक में ही आमने सामने आ गए मामला इतना बढ़ा की दोनों पक्षो के समर्थक भी बड़ी संख्या में मौक़े पर पहुँच गए।
उधर इस मामले क़ो लेकर समिति के पूर्व चेयरमैन अनिल पॉल की पत्नी रानी पॉल मज़बूत दिखाई दी।बैठक के दौरान आठ डायरेक्टर रानी पॉल के समर्थन में दिखाई दिए। जबकि सभापति समेत चार डायरेक्टर दूसरे पक्ष में दिखाई दिए।
फिलहाल समिति के अधिकारियो ने तमाम रिपोर्ट विभाग के आला अधिकारियो क़ो भेज दी है अधिकारियो के निर्देश के बाद ही आगे की कार्यवाही की जायेगी। वहीं पूर्व चेयरमैन अनिल पॉल ने समिति के एम डी पर जहाँ तानाशाही करने के गंभीर आरोप लगाए तो वहीं उन्होंने कहा की बैंक में खाते के लिए जाने वाले नाम पर भी राजनीति हो रही है बहुमत होने के बाद भी उनके नाम क़ो नहीं भेजा जा रहा है। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप था की अनिल पॉल के सभी आरोप निराधार और बेबुनियाद हैं। इस बोर्ड बैठक में सभापति गीता देवी, उपसभापति मधु,विनोद कुमार, तारावती, नर सिंह, कवर पाल, अनिल कुमार, राकेश कुमार, संदीप पाल, रानी, रुकईया, और अभिनव प्रताप एम डी सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।