आरिफ नियाज़ी।
हरिद्वार जिला प्रशासन सरकारी भूमि पर अवैध मज़ार क़ो लेकर बेहद सख्त रवैया अपनाये हुए है आज लक्सर के नेहन्दपुर गांव में सरकारी जमीन पर बनाए गए एक अवैध
मजार पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई से हड़कंप मच गया लक्सर उप जिलाधिकारी सौरव असवाल द्वारा यह कार्यवाही
की गई है सौरभ अस्वासल ने बताया कि मजार संचालक को पूर्व में दो बार नोटिस दिया गया था लेकिन उसने उसे गंभीरता से नहीं लिया जब सरकारी जमीन पर बनाए गए मजार को
नहीं हटाया तो आज मौके पर पहुंचकर सरकारी भूमि क़ो अतिक्रमण मुक्त कराया गया है उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि क़ो कब्ज़ा मुक्त कराया जा रहा है जिसके लिए राजस्व
टीम को नियुक्त किया गया है अगर इस तरह के और भी मामले सामने आते हैं तो उन्हें भी अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा।
इस मौके पर पहुंचे एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने कहा कि नेहन्दपुर गांव में अतिक्रमण के दौरान उसे भारी पुलिस फ़ोर्स शांति व्यवस्था के लिए तैनात किया गया था हालांकि अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीणों का कोई विरोध झेलने को नहीं मिला है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।