आरिफ नियाज़ी।
मंगलौर के मंडावली गाँव में केंद्रीय कर्मचारी अपने निर्माणाधीन मकान को लेकर आजकल बेहद मानसिक तनाव से गुजर रहा है कर्मचारी मुकुल कुमार का आरोप है कि वह अपने गाँव में नियम के अनुसार अपने मकान का निर्माण कर
रहा है जिसके लिये उसे एनएचए आई से भी एनओसी मिल चुकी है लेकिन बावजूद इसके हरिद्वार रूडकी विकास प्राधिकरण के अधिकारी लगातार कार्यालय के चक्कर कटवा रहे है पिछले लम्बे समय से मुकुल कुमार को अपने मकान
कि अनुमति के लिये एच आर डीए के अधिकारियो से झूझना पड़ रहा है गाँव के कुछ गलत प्रवर्ती के लोगों की शिकायत करने का खामियाजा मुकुल कुमार को उठाना पड रहा है। मुकुल कुमार का आरोप है कि एक तरफ वह दिन रात देश कि सेवा में लगा है तो वही एचआरडीए के अधिकारी औपचारिकताएं पूरी करने के नाम पर उसका मानसिक उत्पीड़न कर रहे है मुकुल कुमार का कहना है कि वह अब परेशान होकर गढ़वाल कमिश्नर के कार्यालय में भी शिकायत कर चुका है जिसके बाद गढ़वाल कमिश्नर नें भी एचआरडी ए के अधिकारियो को कंपाउंड जमा करने के आदेश दिये थे।
लेकिन बावजूद इसके प्राधिकरण के अधिकारी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं ह। मुकुल कुमार का आरोप है कि गाँव में उनसे पहले भी काफी मकान और दुकान के निर्माण हुए है जिसकी अनुमति कभी भी किसी नें एचआरडीए से प्राप्त नहीं की है।उसके बावजूद भी प्राधिकरण के अधिकारियो की तानाशाही से वह परेशान हो चुके है जिसके बाद अब उन्होंने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है अब हाइकोर्ट से उन्हें इन्साफ की उम्मीद है।
वही इस बाबत जॉइंट मैजिस्ट्रेट रूडकी दीपक रामचंद्र सेठ नें बताया कि हाईकोर्ट और गढ़वाल आयुक्त के आदेश पर जल्द ही कपाउंड कि प्रक्रिया पूरी कराई जायेगी उन्होंने बताया कि मानचित्र के आधार पर मुकुल नें मकान नहीं बनाया होगा जिसकी प्राधिकरण के अधिकारी जाँच कर जल्द ही स्वीकृति प्रदान करेंगे।





More Stories
डियूटी में लापरवाही और नशा करने वाले PRD जवानों पर गिरेगी गाज, एक जवान को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटाया गया।
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की बड़ी चेतावनी,हरिद्वार के भ्रष्ट अधिकारियों को करेंगे बेनकाब, ईमानदार अधिकारी होंगे सम्मानित।