आरिफ नियाज़ी।
रूडकी दिल्ली मार्ग पर स्थित महेद्रा कार एजेंसी पर भारतीय किसान यूनियन तोमर के नेताओं नें जमकर हंगामा काटा हंगामा इतना बढ़ा कि मौके पर अफरा तफरी मच गई।
हंगामा बढ़ता देख मौके पर आस पास के लोग भी पहुँच गये भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद तालिब नें कार एजेंसी के प्रबंधन पर समय पर स्कार्पियो गाड़ी ना देने का आरोप लगाया हैं।
तालिब का आरोप था कि उनकी लड़की की शादी के लिये उन्होंने एजेंसी पर स्कार्पियों कार बुक कराई थी लेकिन अब एजेंसी प्रबंधन उन्हें गाडी ना देकर दूसरे व्यक्ति को गाड़ी दे रहा है जिसे किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जायेगा।उन्होंने आरोप लगाया कि गाड़ी का मनपसंद कलर लेने पर दस हज़ार की अतिरिक्त मांग एजेंसी सेल्समेन द्वारा की गई है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
किसान नेता तालिब ने चेतावनी दी की अगर बुधवार तक कार ना मिली तो भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता एजेंसी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे वही दूसरी और एजेंसी के कर्मचारियों के आश्वासन के बाद ही भारतीय किसान यूनियन के नेता शांत हुए।





More Stories
सहकारी संघ चुड़ियाला चुनाव परिणाम में रेखा अध्यक्ष और शहराज आलम उपाध्यक्ष निर्वाचित।
रूड़की सिविल हॉस्पिटल के पास सरकारी भूमि पर कब्जे को लेकर जोरदार हंगामा, नगर निगम टीम और पुलिस को करना पड़ा भारी विरोध का सामना।
मौo साजिद लगातार चौथी बार निर्विरोध निर्वाचित हुए जिला अध्यक्ष,कर्मचारियों में भारी उत्साह