आरिफ नियाज़ी।
रूडकी के सबसे बड़े मदरसा रहमनिया में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमे सुबह सवेरे से ही बड़ी संख्या में मरीज शिविर में पहुँचने लगे थे जिनकी शिविर में पहुंचे डॉक्टरों नें मुफ्त स्वास्थ्य जाँच की और दवाइयां भी वितरित की।
इस मौके पर शिविर का शुभारम्भ जॉइंट मैजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ, शिविर के आयोजक चैरब जैन और वक्फ मदरसा रहमनिया के चेयरमैन हाजी मुस्तकीम नें किया। इस मौके पर अरबी मदरसे के छात्र और उलेमा भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
इस मौके पर फोनिक्स यूनिवर्सिटी के चेयरमैन चैरब जैन नें कहा कि स्वास्थ्य शिविर से उन्हें काफी संतोष मिलता हैं यह उनको नोवा निशुल्क स्वास्थ्य कैंप है जिसमे सभी डॉक्टरो को बुलाया गया था। मरीजों को निशुल्क दवाइयां और चश्मे भी वितरित गये है। चैरब जैन नें कहा कि इस तरह के शिविर से लोगो को काफ़ी लाभ मिलता हैं उन्होंने कहा की वह हमेशा समाज सेवा करते आये है और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज सभी वर्गों का समर्थन उन्हें मिल रहा है 2027 का विधानसभा चुनाव वें पूरी मजबूती के साथ लड़ेंगे। इस मौके पर रहमानिया मदरसे के पूर्व प्रधानाचार्य मौलाना अरशद,प्रधानाचार्य मौलाना अजहर काशमी मुफ़्ती सलीम आदि मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।