रूड़की के बिझोली गांव में कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता एवं पूजा गुप्ता द्वारा निशुल्क चिकित्सा और रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें महंत इन्द्रेश हॉस्पिटल के डॉक्टर भी पहुंचे।
इस कैम्प में बड़ी संख्या में पहुंचे मरीज़ों का उपचार डॉक्टरों द्वारा किया। इस मौक़े पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया था। इस अवसर पर मरीज़ों को दवाई भी उपलब्ध कराई गई।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के स्थापना दिवस पर बिझोली गांव में रक्तदान और चिकित्सा शिविर लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई सेवा नहीं हो सकती और रक्तदान से किसी की जिंदगी को बचाया जा सकता है।
सचिन गुप्ता ने कहा कि ग्रामीणों को उपचार के लिए रूड़की और हरिद्वार जैसे शहरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं, लेकिन इस तरह के कैम्प में ग्रामीणों को गांव में ही बेहतर उपचार मिलेगा जिन्हे आज काफी राहत मिली हैं। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है, इसलिए हमेशा मानव सेवा में लगे रहना चाहिए।
प्रमुख समाजसेवी पूजा गुप्ता ने कहा कि आज के चिकित्सा शिविर में आँख, नाक, कान और बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के लिए चिकित्सक पहुंचे थे। शिविर को लेकर लोगों में भारी उत्साह नज़र आया।इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी आदिल फरीदी, जावेद तारीक,पूर्व प्रधान मोहम्मद इसईराल,मोहम्मद मुबारिक उर्फ़ र भूरा,मोहम्मद सत्तार, डॉ आबिद अली,मोहम्मद अरशद अली,ऋतू कंडियाल,नियामूल हसन,विकास त्यागी,हेमेंद्र चौधरी,मनोज जयंत,अजय कुमार,उदय सिंह पुंडीर, उदय जैन,प्रधान मीर हसन,
सुशील कश्यप,शमशाद चेयरमैन,रईस अहमद, सैबिन प्रसाद,शकील अहमद, मनोज पूरी,सलमान,जफ़र, तुलसी देवी,डॉ अर्पित सैनी, तंजीम, डॉ मोहम्मद शाबान,आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
–





More Stories
देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही तेज़ रफ़्तार एक कार हाइवे पर पलटी, तीन घायल
इज़ईराल और ईरान युद्ध पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की भारत को सलाह
मंगलौर में ख़ामनेई की मौत पर ज़ोरदार प्रदर्शन,अमेरिका–इज़राइल के खिलाफ जताई कड़ी नाराज़गी