आरिफ नियाज़ी।
उत्तराखंड राज्य के 25 साल पूरे होने पर राज्य रजत जयंती का उत्साह लोगों में दिख रहा है। कल रविवार को देश के प्रधानमंत्री देहरादून में एक रैली को संबोधित करेंगे, जिसके लिए टोडा कल्याणपुर अहतमाल गांव के लोगों में भारी उत्साह है।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल वाजिद का कहना है कि प्रधानमंत्री का भाषण सुनने के लिए कई बसों से लोग देहरादून पहुंचेंगे जिनमें मुस्लिम समाज के लोगों की संख्या काफी अधिक हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में जो यू सी सी कानून बनाया है उसमें उनके गांव ने शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है।
अब्दुल वाजिद ने कहा की राज्य सरकार विकास को लेकर बेहद गंभीर हैं सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किये है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल वाजिद ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ गांव के लोगों को मिल रहा है और वे राज्य के विकास में योगदान देने के लिए उत्साहित हैं।
प्रधानमंत्री की रैली के लिए टोडा कल्याणपुर अहतमाल गांव में व्यापक तैयारियां की गई हैं। गांव के लोगों ने अपने घरों को साफ-सुथरा किया है और प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए तैयार हैं।
–
–





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।