Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की बी आर डी डिग्री कॉलेज में उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती का जश्न, छात्र छात्राओं में भारी उत्साह।

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती के मौक़े पर रूड़की बी आर डी डिग्री कॉलेज में रंगा रंग कार्यक्रम आयोजित किये गए। इस अवसर पर कुमाऊंनी और गढ़वाली संस्कृति की झलक देखने को मिली, जिसने सभी को आकर्षित किया।

बतौर मुख्य अतिथि कॉलेज में पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार अंकित गर्ग और कॉलेज के डायरेक्टर डॉ जलज गौड़ ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य के स्थापना दिवस पर सभी को कड़ी मेहनत के साथ बेहतर शिक्षा हासिल करने का संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने छात्र-छात्राओं से नशे से दूर रहने की अपील की और कहा कि नशा एक ऐसी बीमारी है जो व्यक्ति को अंदर से खाली कर देती है।डॉ जलज गौड़ ने कहा कि कॉलेज में छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और नैतिकता की भी शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को अपने जीवन में सकारात्मक सोच रखनी चाहिए और समाज के लिए कुछ अच्छा करने का प्रयास करना चाहिए।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया, जिसमें उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने छात्र-छात्राओं की प्रतिभा की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।रूड़की बी आर डी डिग्री कॉलेज में उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती के मौक़े पर रंगा रंग कार्यक्रम आयोजित किये गए। इस अवसर पर कुमाऊंनी और गढ़वाली संस्कृति की झलक देखने को मिली, जिसने सभी को आकर्षित किया।___

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369