आरिफ नियाज़ी।
रुड़की के पश्चिमी अंबर तालाब में हुए सोनू चौहान हत्याकांड का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया । पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि बीडी सिगरेट के गोदाम में झुलसकर हुई मौत के बाद युवक के अंतिम संस्कार के दौरान पुरानी रंजिश ने खूनखराबा कर दिया था। बुधवार रात पश्चिमी अंबर तालाब स्थित बीड़ी-सिगरेट के गोदाम में लगी आग में 24 वर्षीय कुणाल पुंडीर की झुलसकर मौत हो गई थी। गुरुवार को जब कुणाल का अंतिम संस्कार किया जा रहा था तो उसी दौरान एक और परिवार उजड़ गया। कुणाल के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे उसके मामा सोनू चौहान पर मृतक युवक के चाचा नमन ने चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गर्दन और छाती पर किए गए वारों ने सोनू को मौके पर ही लहूलुहान कर दिया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने तुरंत विशेष टीम का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए। पुलिस टीम ने क्षेत्र में तेज़ी से सर्च ऑपरेशन चलाया। मुखबिर की सूचना पर आरोपी नमन को माधोपुर अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं।एसएसपी परमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी ने घटना को अंजाम दिया था। आरोपी मौके की तलाश में था आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटनाक्रम में कोई और नाम भी सामने आया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूछताछ में आरोपी नमन ने स्वीकारा कि वह अपने बड़े भाई के साले सोनू से वर्षों से चल रहे विवाद को खत्म करना चाहता था। मौके का फायदा उठाते हुए उसने चाकू से उसकी हत्या कर दी। कुणाल की मौत से सदमे में डूबा परिवार अब सोनू की हत्या से पूरी तरह टूट गया है। एक ही परिवार में लगातार दो मौतों ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है।मामला भले ही पारिवारिक विवाद का हो लेकिन इसकी कीमत दो परिवारों को दो-दो ज़िंदगियों में चुकानी पड़ी।





More Stories
रूड़की पहुंचे समाज़वादी पार्टी के तेज़तर्रार राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी , महिला आरक्षण को लेकर भाजपा पर जमकर बरसे भाटी , उत्तराखंड में सपा संगठन को मज़बूत करने की कही बात।
रुड़की शहर अब क्लीन सिटी,ग्रीन सिटी और एक मॉडल सिटी बनेगा, तहसील के सौंदर्य करण का कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन।
रुड़की के जाने माने बाल रोग विशेषज्ञ डॉ सुधीर चौधरी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड,डॉ सुधीर की बच्चों को जंक फ़ूड और मोबाइल से दूर रखने की अपील