आरिफ नियाज़ी।
रुड़की में राजकीय स्कूलों के अध्यापक अपनी ड्यूटी को लेकर कितने गंभीर है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अंबर तालाब स्थित राजकीय विद्यालय नंबर 12 में एक शिक्षिका एक छात्र को कमरे में बंद कर स्कूल से घर
के लिए रवाना हो गई इसके बाद छात्र के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना तुरंत ही गगनहर कोतवाली पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने स्कूल के कमरे का ताला तोड़कर छात्र को बाहर निकाला ।
इस दौरान छात्र बेहद बदहवास हालत में था भूख और प्यास से छात्र की हालत बेहद खराब थी जिसके बाद पुलिस ने मौक़े पर ही उसे पानी की बोतल दी.मौके पर पहुंचे परिजन छात्र को अपने साथ ले गए। फिलहाल स्थानीय लोगों में शिक्षिका की इस लापरवाही से स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है। बताया जाता है की छात्र को नींद आने पर वह कक्षा में सो गया था। वहीं इस बाबत खंड शिक्षा अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने बताया की शिक्षका से जवाब तलब किया जाएगा. यह बड़ी लापरवाही है जिसका संज्ञान लिया गया है।





More Stories
रुड़की के मरगूबपुर गांव में विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन, विधायक हाजी फुरकान अहमद और CMO ने दी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात।
मंगलौर में सुराज सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जोशी का ज़ोरदार स्वागत, बेरोज़गारी और महंगाई को लेकर दी आंदोलन की चेतावनी।
मंगलौर पहुँचने पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महसचिव त्रिलोक चंद त्यागी का ढ़ोल नगाडो से हुआ ज़ोरदार स्वागत, जयंत चौधरी की रैली को सफल बनाने का आह्वान