आरिफ नियाज़ी।
रूड़की ऊर्जा निगम लगातार बिजली चोरी के खिलाफ बड़े अभियान चला रहा है जिसके चलते कलियर क्षेत्र में ऊर्जा निगम और विजिलेंस की टीम ने छापेमारी कर लगभग 23 बिजली चोरी के मामले पकड़े हैं ऊर्जा निगम और विजिलेंस की की छापेमारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया लोगों में अफरा तफरी मच गई आनन फ़ानन में कुछ ग्रामीण अपने केबल
उतारते नज़र आए हालांकि कुछ लोगों को मौके पर पहुंची टीम ने दबोच लिया जिसके चलते कलियर क्षेत्र में लगभग 23 बिजली चोरों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है तथा विभाग द्वारा जुर्माने की कार्रवाई भी की जा रही है।इस दौरान ऊर्जा निगम की एसडीओ अनिता सैनी ने बताया कि कलियर क्षेत्र पर बिजली चोरी की सूचना लगातार मिल रही थी जिसकी सूचना देहरादून विजिलेंस की टीम को भी लगी थी सूचना मिलते ही विजिलेंस की टीम शनिवार की सुबह सवेरे कलियर क्षेत्र में पहुंची जहां पर 23 बिजली चोरी के मामले पकड़ में आए इस कार्यवाही से स्थानीय लोगों में दिनभर हड़कंप मचा रहा फिलहाल बिजली चोरों के खिलाफ विजिलेंस द्वारा कलियर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अनिता सैनी ने बताया की आगे भी इस तरह की कार्यवाही जारी रहेगी। इस मौक़े पर ऊर्जा निगम के गोपाल सैनी भी मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।