आरिफ नियाज़ी।
रूड़की चकबंदी लेखपाल संघ जनपद हरिद्वार ने सभी देश और प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने कहा, “दीपावली आपसी भाईचारे और सौहार्द का त्योहार है। इसे सभी लोगों को मिलजुलकर मनाना चाहिए।”
वीरेंद्र कुमार ने पटवारी संघ के कर्मचारियों और उच्च अधिकारियों को भी दीपावली, धनतेरस और भैयादूज की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि यह त्योहार हर घर में खुशियां लेकर आए।
दीपावली को प्रेम, एकता और प्रकाश के प्रतीक के रूप में मनाएं। इस त्योहार पर अंधकार पर प्रकाश, नकारात्मकता पर सकारात्मकता और द्वेष पर प्रेम की जीत का संदेश फैलाएं।”
चकबंदी लेखपाल संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने कहा कि वे समाज के हर वर्ग के साथ मिलकर खुशियों का यह पर्व मनाएंगे और आपसी सौहार्द को मजबूत बनाएंगे।
संघ की ओर से सभी देश-प्रदेशवासियों को रोशनी, खुशियों और समृद्धि की शुभकामनाएं!
संघ के महामंत्री चंद्रशेखर, पूर्व अध्यक्ष सुनील कुमार, सुबोध कुमार, कोषाध्यक्ष बृजमोहन, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और अन्य लेखपालों ने भी सभी को शुभकामनाएं दीं।





More Stories
रुड़की में एक कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने दिव्यांगजनों को दिए व्हीलचेयर और हेलमेट, खिले चेहरे।
धंनौरी क्षेत्र के तीन गांव में विजिलेंस और ऊर्जा निगम का छापा, बिजली चोरों में मचा हड़कंप, 21 लोग बिजली चोरी करते पकडे।
प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय तदर्थ समिति एवं जनपदीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक।