आरिफ नियाज़ी।
मंगलोर विधानसभा में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज होने लगी है। जिसके चलते हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भड़ाना ने कर्यकर्ताओ से पार्टी को बूथ स्तर पर पार्टी को मज़बूत करने पर बल दिया है।रविवार को मंगलौर विधानसभा क्षेत्र के मंडावली स्थित खेड़ा जट गांव में ग्रामीणों के साथ एक विशेष कर्यक्रम में पहुंचे भड़ाना से साफ संकेत मिल रहा है कि उन्होंने 2027 के चुनाव की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे थे।
इस दौरान हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री भड़ाना ने कहा कि मंगलौर विधानसभा क्षेत्र के लोगों से उनका जुड़ाव नया नहीं है। वह वर्षों से यहां के लोगों के साथ जुड़े हुए हैं और समय-समय पर उनसे मिलने आते रहते हैं। उन्होंने कहा, “मुझे यहां के लोगों का स्नेह और प्यार मिला है। यही जुड़ाव मुझे हमेशा इस क्षेत्र की सेवा करने के लिए प्रेरित करता है।”
भड़ाना ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर भारतीय जनता पार्टी उन्हें 2027 के विधानसभा चुनाव में मौका देती है, तो वह ना केवल चुनाव लड़ेंगे बल्कि पूरी मजबूती से जीत भी दर्ज कराएंगे।
गांव खेड़ा जट में हुए इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भी भड़ाना को अपना समर्थन देने का आश्वासन दिया। इस मौक़े पर स्थानीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई और आने वाले समय में क्षेत्र को राजनीतिक रूप से सशक्त करने की रूपरेखा भी तैयार की गई।
कार्यक्रम के अंत में भड़ाना ने कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ ही चुनाव की असली ताकत होते हैं, इसलिए हर स्तर पर संगठन को मजबूत करना जरूरी है।भड़ाना की इस सक्रियता से यह स्पष्ट हो गया है कि वह 2027 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर सक्रिय भूमिका निभाने जा रहे हैं।





More Stories
पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार सिंह भड़ाना ने कहा -गंगा माँ के बुलावे पर आया हूँ हरिद्वार।
सलेमपुर गांव में सुराज सेवा दल के कार्यक्रम में नेताओं का हुआ नोटों की मालाओं से जोरदार स्वागत।
रूड़की पहुंचे समाज़वादी पार्टी के तेज़तर्रार राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी , महिला आरक्षण को लेकर भाजपा पर जमकर बरसे भाटी , उत्तराखंड में सपा संगठन को मज़बूत करने की कही बात।