आरिफ नियाज़ी।
रूड़की के बहादराबाद में शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के अधिवेशन में प्रमुख संतो और भाजपा के बड़े नेताओं ने शिरकत की।
इस मौक़े पर महामंडलेश्वर रविन्द्र पूरी जी महाराज ने बड़ी बेबाकी के साथ समाज में समानता लाने की बात करते हुए कहा की सर्व समाज को एक जुट करके शिरोमणि संत रविदास अखाड़ा बनाया जाएगा।
उन्होंने संत की परिभाषा बताते हुए कहा की एक संत बनने के लिए कुछ नियम और कानून होते है संत के अंदर त्याग और बलिदान की भावना होनी चाहिए संत का कोई घर नहीं होता कोई परिवार नहीं होता संत को किसी प्रकार का कोई लालच नहीं होता है संत समाज को अच्छी दिशा और अच्छी राह दिखाने वाला होता है।
उन्होंने कहा की हमें जातियों में नहीं बटना है सभी सम्प्रदायों को एक जुट होकर शिरोमणि संत रविदास अखाडे का गठन करना होगा जो बहुत बड़ा अखाड़ा होगा। इस मौक़े पर महापीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली से पहुंचे सुरजीत कुमार, अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष आत्माराम परमार, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, श्यामवीर सैनी, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, भाजपा नेता सुबोध राकेश, बरखा देवी, उनके पति विजय पाल, भाजपा नेता सतीश कुमार, ब्रह्मपाल प्रधान, इलम सिंह प्रधान,आदि।
इस अवसर पर दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री देशराज कर्ण वाल ने कहा की संत रविदास एक महान संत, कवि और समाज सुधारक थे जिन्होंने समाज में समानता और एकता का संदेश फैलाया था।
उन्होंने कहा की संत रविदास की शिक्षाएं समाज में समानता और एकता के बारे में थीं। उन्होंने जाति प्रथा का विरोध किया और कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने जन्म से नहीं बल्कि अपने कर्मों से जाना जाता है।कार्यक्रम का संचालन महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र गौरतम और सतीश कुमार ने सयुंक्त रूप से किया।





More Stories
देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही तेज़ रफ़्तार एक कार हाइवे पर पलटी, तीन घायल
इज़ईराल और ईरान युद्ध पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की भारत को सलाह
मंगलौर में ख़ामनेई की मौत पर ज़ोरदार प्रदर्शन,अमेरिका–इज़राइल के खिलाफ जताई कड़ी नाराज़गी