*आरिफ नियाज़ी
संस्कृत कवि सम्मेलन की तैयारी के लिए आज केवल कन्या पाठशाला में बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी के सचिव डा आनन्द भारद्वाज ने बताया कि उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी द्वारा गान्धी जयन्ती व श्रीलालबहादुर शास्त्री जयन्ती के अवसर पर अखिलभारतीय संस्कृत कवि सम्मेलन का आयोजन 03 अक्टूबर को केवल कन्या पाठशाला इण्टर कालेज में होगा। विभिन्न राज्यों से 15 संस्कृत कवियों को आमन्त्रित किया गया है।
प्रसिद्ध चिकित्सक निदेशक डा रवीन्द्र कपूर ने कहा कि संस्कृत भाषा हमारे सांस्कृतिक मूल्यों व संस्कारों की भाषा है। यह हमारा सौभाग्य है कि मंगलौर में प्रथम बार संस्कृत कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

बैठक में खण्ड शिक्षाधिकारी नारसन मैराज आलम, कन्या पाठशाला की प्रधानाचार्य डा दीपिका, अकादमी के शोध अधिकारी डा हरीश चन्द्र गुरुरानी, गणेश प्रसाद फोन्दणी, पंकज नेगी, संस्कृतभारती रुडकी की जनपद अध्यक्ष डा भारती शर्मा, मंत्री श्रद्धा हिन्दू, गीताशिक्षण प्रमुख डा कल्पना वत्स, प्रबन्धक डा विजय कुमार, प्रधानाचार्य मनोज सैनी, डा शालिनी त्रिपाठी, अनिल गोयल, सुषमा चौधरी, एकता वासुदेवा, राहुल जखमोला, कार्तिक जोशी आदि उपस्थित रहे।





More Stories
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।
लक्सर क्षेत्र मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी नईमा मलिक का उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स नें किया सम्मान।