आरिफ नियाज़ी।
कलियर शरीफ़ स्थित हज कमेटी के अधिशासी अधिकारी आरिफ खान बेहद सख्त नज़र आ रहे हैं डियूटी के दौरान इधर उधर घूमने और अनुशासन में ना रहने वाले कर्मचारियों पर अब आरिफ खान बेहद सख्त हो चुके है हज हाउस में सभी कर्मचारियों को पैंट शर्ट पहनना अब अनिवार्य कर दिया गया है अब कोई भी कर्मचारी कुर्ते पजामे में डियूटी करता नज़र नहीं आएगा।
गौरतलब है की कलियर शरीफ़ हज़रत साबिर साहब की दरगाह में लाखों ज़ायरीन हर साल उर्स में पहुँचते हैं। इतना ही नहीं बड़ी संख्या में हज यात्री भी किसी ना किसी कार्य से हर रोज़ हज हाउस में पहुँचते है लेकिन अव्यवस्थाओं के चलते हज यात्रीयों को बड़ी परेशानी से गुज़रना पड़ता था लेकिन अब अधिशासी
आरिफ खान ने हज हाउस में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए है सबसे पहले उन्होंने हज हाउस में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राष्ट्रपति द्रोपदी मोर्मो और राज्यपाल जनरल गुरमीत सिंह के फोटो लगाए है। साफ सफाई पर भी विशेष नज़र रखी जा रही है हज हाउस में अब बाहर से आने वाले लोगो को गेट पर आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है। गेट पास मिलने के बाद ही उन्हें हज हाउस में प्रवेश दिया जाएगा। हालाँकि इस बार कलियर शरीफ़ हज़रत साबिर साहब के सालाना उर्स में बड़ी संख्या में ज़ायरीन कलियर पहुंचे थे लेकिन केवल उन्हीं ज़ायरीन को हज हाउस में रुकने की अनुमति मिली जिनके पास मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की अनुमति के बाद ही हज हाउस में रुकने की अनुमति दी गई । गौरतलब है की साबिर साहब के उर्स में शिरकत करने के लिए लाखों की संख्या में ज़ायरीन पहुँचते हैं जिसके चलते अधिक भीड़ होने के कारण कलियर में रुकने की बड़ी परेशानी से होकर गुज़रना पड़ता है।आने वाले समय में हज हाउस में कुछ और भी परिवर्तन देखने को मिल सकते है। वहीं इस बाब हज कमेटी के अधिशासी अधिकारी आरिफ खान ने बताया की अब हज हाउस में पुराना ढंर्रा नहीं चलेगा अब सभी कर्मचारियों को अनुशासन में रहना अनिवार्य कर दिया गया है। उन्होंने बताया की शासन के दिशा निर्देश पर ही हज हाउस के कार्यो को चलाया जाएगा।





More Stories
शानदार विदाई,सिंचाई अनुसंधान संस्थान के अधीक्षण अभियंता रमेश चंद्र गुप्ता हुए सेवानिवृत्त।
रक्तदान महादान यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उवैश अंसारी की पहल पर उमड़ी लोगों की भीड़,विधायक फुरकान अहमद ने किया शिविर का उदघाटन.।
हवाई किराए में बढ़ोत्तरी का हज यात्रियों पर पड़ेगा बोझ,अब जमा करनी होगी अतिरिक्त धनराशि।