आरिफ नियाज़ी।
ऊर्जा निगम बिजली चोरी के खिलाफ समय समय पर अभियान चलाता रहता है आज सुबह सवेरे देहरादून से पहुंची विजिलेन्स और ऊर्जा निगम की टीम ने भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ आधा दर्जन गांव में बिजली चोरी पकड़ी। विजिलेन्स की टीम की इस कार्यवाही से ग्रामीणों में दिनभर हड़कंप मचा रहा।
ऊर्जा निगम की टीम ने भलसवा, सुनहटी, डेलना, नगला कुबड़ा और मुलेवाला आदि गांव में छापेमारी कर 41बिजली चोरी के मामले पकड़े जिसके बाद सभी बिजली चोरों के खिलाफ अब ऊर्जा निगम की टीम केस दर्ज कराने में जुट गई है। पिछले लम्बे समय से इन गांव में विभागीय अधिकारीयों को बिजली चोरी की शिकायत मिल रही थी बिजली चोरों के खिलाफ अब चोरी का केस दर्ज होने के साथ साथ जुर्माने की भी कार्यवाही की जायेगी।
इस मौक़े पर विजिलेन्स टीम के एस डी ओ विकास कुमार, जे ई अनिता, सपना, ऊर्जा निगम के सहायक अभियंता अंजीव राणा, एस डी ओ रिज़वान अली, एस डी ओ आकाश सैनी, जे ई वसीम अहमद, अवर अभियंता संजीव कुमार, प्रमोद कुमार, अवर अभियंता जम्मन सिंह, अशोक कुमार, सौरभ सिंह भाटी,आदि मौजूद रहे।





More Stories
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।
लक्सर क्षेत्र मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी नईमा मलिक का उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स नें किया सम्मान।