Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की तहसील दिवस में में पहुंची 51 शिकायत, अधिकांश का हुआ निस्तारण, सी एम के तहसील दिवस को लेकर सख्त निर्देश, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

रुड़की तहसील दिवस पर 51 फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे जिनमें अधिकतर शिकायतों का तहसील प्रशासन ने मौक़े पर ही निस्तारण कर दिया। आज अधिकतर मामले जमीन से संबंधित और जल भराव की समस्या के थे जिसे तहसील प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।

तहसील दिवस को लेकर सभी विभागों के कर्मचारी और अधिकारी बड़े उत्साहित दिखाई दिए प्रदेश के सभी तहसील दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये खास नजर बनाए हुए थे उन्होंने भी अधिकारियो को निर्देश दिए की जनता की समस्याओं को वह गंभीरता से ले फरियादियों को अपनी शिकायत लेकर इधर उधर के चक्कर ना लगाने पड़े। वहीं आज के तहसील दिवस में जो अधिकारी नहीं पहुंचे हैं जॉइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने गंभीरता से लिया है उन्होंने कहा की जो अधिकारी तहसील दिवस को गंभीरता से नहीं लेते उन पर कार्यवाही की जायेगी।

जॉइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने बताया की आज के तहसील दिवस में कुल 51 शिकायते आई थी जिन्हे गंभीरता से लिया गया है।उन्होंने बताया की भूमि और फसलों से जुड़े मामले भी तहसील दिवस में पहुंचे है माधोपुर गांव के राशन डीलर का मामला भी आया है जिसमें खुली बैठक कर जल्द ही उसका समाधान किया जाएगा। आज के तहसील दिवस पर तहसीलदार विकास अवस्थी, नायब तहसीलदार युसूफ अली, कानूनगो सुशील कुमार, आदेश कुमार प्रवीण त्यागी, पटवारी पंकज राजपूत आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369