आरिफ नियाज़ी।
रूड़की के लाठरदेवा गांव में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ का सैंकड़ो ग्रामीणों ने फूल मालाओं और ढ़ोल नगाड़ों से ज़ोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सर्व समाज को सम्मान देने का काम किया है लेकिन कांग्रेस ने हमेशा मुसलमानो को भाजपा से डराने का काम किया है मुसलमान भी इस देश में रहते है अनीस गौड़ भी इसी प्रदेश के मुस्लिम समाज से हैं आज भाजपा ने उन्हें प्रदेश में बड़ी ज़िम्मेदारी सोंपी है जिसके वह हकदार भी थे।
भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदेश के अल्पसंख्यक समाज के लोगों को मिल रहा है देश के मुस्लिम समाज को आगे बढ़ाने में भाजपा सरकार का अहम योगदान है। वही इस मौक़े पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजपाल सिंह ने कहा की आज भाजपा देश की नहीं बल्कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है जिसमें सबसे अधिक जनप्रतिनिधि और नेता शामिल है इसलिए भाजपा को मज़बूत करें। इस अवसर पर नारसन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कविन्द्र चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार कि तमाम योजनाओ का लाभ सभी वर्गों और सभी धर्मो के लोगों को मिल रहा है फ्री राशन हो या आयुष्मान कार्ड, पेंशन आदि का लाभ हर परिवार को मिल रहा है इसलिए आने चाले समय में भाजपा को मज़बूत करे। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के वरिष्ठ नेता ज़मीर हसन अंसारी और अनीस अहमद गौड़ ने मुसलमानों
को भाजपा से जुड़ने कि अपील की। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुदेश चौधरी तथा अध्यक्षता शोभाराम प्रजापति ने की।इस मौक़े पर सलीम गौड़, अथहर अली, पूर्व राज्य मंत्री डॉ रामपाल सिंह, अरशद अली ठेकदार, आफ़ताब अली, राजा गौड़, अब्दुल कादिऱ, अब्दुल समद, बाबू अब्दुल हक़,राव फुरकान, नसीम अहमद, शमशाद ठेकेदार,असजद अली, राहुल मुल्तानी, मुस्तकीम ठेकेदार, तौकीर प्रधान,सुफियान प्रधान, मुकीम ठेकेदार, कादिर पहलवान,राशन डीलर नौशाद अली लाला, आज़हर अली राव ज़मीर, शजरे आलम,जावेद भोला जावेद पहलवान आदि प्रमुख रूप सेमौजूद रहे।





More Stories
शानदार विदाई,सिंचाई अनुसंधान संस्थान के अधीक्षण अभियंता रमेश चंद्र गुप्ता हुए सेवानिवृत्त।
रक्तदान महादान यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उवैश अंसारी की पहल पर उमड़ी लोगों की भीड़,विधायक फुरकान अहमद ने किया शिविर का उदघाटन.।
हवाई किराए में बढ़ोत्तरी का हज यात्रियों पर पड़ेगा बोझ,अब जमा करनी होगी अतिरिक्त धनराशि।