आरिफ नियाज़ी
रूड़की इनर व्हील क्लब जोन १० के अंतर्गत सभी क्लब इनर व्हील रुड़की, स्पार्कल्स , पार्ल्स ,क्रिस्टल ,पसिफ़िक ग्रीन्स, द्वारा एक निशुल्क ब्रेस्ट कैंसर थर्मल स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्तन कैंसर के प्रति जागरूक करना था । यह पहल महिलाओं के बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर के मामलो को देखते हुए शुरू की गई है । इस योजना का पचास से अधिक महिलाओं ने लाभ उठाया । इसके अलावा महिलाओं को HBA१सी , ब्लड शुगर एलएफटी आदि टेस्टों का भी लाभ मिला ।
यह कैम्प मेदांता हॉस्पिटल के लिए आरक्षित था और इस योजना का डॉ अंकुर वर्षणीय एवम डॉ नितिन के सहयोग से संपन्न हुआ । इस अवसर पर भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा द्वारा कैम्प का शुभारम्भ किया गया ।
इस मौक़े पर भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा की इनर व्हील क्लब समाज में बहुत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है क्लब द्वारा आयोजित इस तरह के कार्यक्रमों से महिलाओं को काफी लाभ मिलेगा यह एक अच्छी पहल है वह क्लब की पूरी टीम के आभारी है जिन्होंने इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया वह इस क्लब की सराहना करते हैं। इस कैम्प में भार्गव हॉस्पिटल के डॉ भार्गव का भी पूरा सहयोग रहा।





More Stories
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।
लक्सर क्षेत्र मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी नईमा मलिक का उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स नें किया सम्मान।