आरिफ नियाज़ी।
रूड़की चकबंदी लेखपाल संघ जनपद हरिद्वार की कार्यकारिणी का चुनाव आज सर्व सम्पत्ति से किया गया। जिसमें पटवारी वीरेंद्र कुमार को अध्यक्ष, चकबंदी लेखपाल चंद्रशेखर महमंत्री और वबृजमोहन को कोषाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध चुना गया।
इस मौके पर नवनियुक्त लेखपाल संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने कहा की उन्हें जो ज़िम्मेदारी लेखपाल संघ ने सोंपी है उस पर वह खरा उतरेंगे लेखपालो की समस्या को प्राथमिकता से हल काराएँगे। उन्होंने कहा की चकबंदी विभाग की बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है जिसके लिए जल्द प्रस्ताव तैयार कराकर बिल्डिंग का जीर्णोधार कराया जाएगा।
वीरेंद्र कुमार ने कहा की उन्हें बेहद ख़ुशी हो रही है की आज सभी चकबंदी लेखपाल संघ का उन्हें समर्थन मिला है वह चकबंदी अधिकारियो और सभी लेखपाल के आभारी रहेंगे। वैसे तो वीरेंद्र कुमार कई बार चकबंदी लेखपाल संघ के पदों पर रह चुके है लेकिन अब अध्यक्ष बनने पर और भी अनुभव उन्हें मिलेगा। अध्यक्ष वीरेंद्र ने कहा की चकबंदी विभाग को और बेहतर बनाया जाएगा सभी कर्मचारी अपनी ज़िम्मेदारी को बखूबी समझें। इस मौक़े पर लेखपाल संघ की बैठक में मुख्यरूप से सहायक चकबंदी अधिकारी रविन्द्र मोहन,नरेन्द्र कुमार चुनाव अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे तो वहीं अर्पित कुमार, अमन कुमार, अनुराग, सुनिल कुमार पटवारी आदि बड़ी संख्या में चकबंदी अधिकारी मौजूद रहे।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।