आरिफ नियाज़ी।
रूड़की वी फोर अटलांटिस में पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप 22 से 24 अगस्त तक रूड़की रामनगर स्थित वी4अटलांटिस जिम में आयोजित की जा रही है जिसका उदघाटन आज सुबह सवेरे नगर निगम की महापौर श्रीमती अनीता अग्रवाल द्वारा किया गया। इस मौक़े पर उन्होंने कहा की आज के समय में योग बेहद आवशयक है प्रतिदिन व्यायाम करने से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है इसलिए व्यायाम नियमित करना चाहिए ताकि कोई व्यक्ति रोगी ना बने। मेयर ने कहा की युवाओं में भी व्यायाम का क्रेज़ बढ़ा है।
दरअसल इस चैम्पियनशिप का उद्देश्य उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ लिफ्टर्स का चयन कर उन्हें पावरलिफ्टिंग नेशनल्स 2026, हरियाणा (बेंच प्रेस श्रेणी) में भेजने का आधिकारिक मंच है।
प्रतियोगिता के आयोजकों ने बताया की पूरे उत्तराखंड से खिलाड़ी विभिन्न वर्गों में भाग ले रहे हैं और अपनी ताकत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन कर रहे हैं। पहले दिन ही 100 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया, और शनिवार व रविवार को भी इतनी ही संख्या में पंजीकरण की उम्मीद है। कुल मिलाकर लगभग 300 प्रतिभागियों के शामिल होने का अनुमान है।आज प्रतिस्पर्धा जो मान्यता प्राप्त खिलाड़ी पहुंचे उनमें
सचिन – एशियन चैम्पियन
आसिफ – एशियन चैम्पियन
अक्षय कुमार – एशिया यूनिवर्सिटी चैम्पियन
भव्याशा चौहान – एशिया यूनिवर्सिटी चैम्पियन
हरमीत सिंह – एशियन चैम्पियन
प्रिया धाकड़ – एशियन पैसिफिक मेडलिस्ट
स्नेहा शर्मा – एशिया यूनिवर्सिटी चैम्पियन
संतोष कौर – एशिया यूनिवर्सिटी मेडलिस्ट-
कुल 9 सब-जूनियर, 9 जूनियर और 9 सीनियर खिलाड़ियों का चयन हरियाणा में होने वाली नेशनल्स बेंच प्रेस प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। विजेताओं की घोषणा रविवार को की जाएगी।
वी4अटलांटिस के बारे में:
वी4अटलांटिस जिम उत्तराखंड का सबसे बड़ा जिम है, जो विश्वस्तरीय सुविधाएँ, आधुनिक उपकरण, पेशेवर ट्रेनर और समुदाय-केंद्रित फिटनेस वातावरण प्रदान करता है। इस चैम्पियनशिप के माध्यम से वी4अटलांटिस प्रदेश में शक्ति खेल और फिटनेस संस्कृति को बढ़ावा देने के अपने संकल्प को और मजबूत कर रहा है।आयोजकों ने बताया की 15 सितम्बर को वी4अटलांटिस अपनी पहली वर्षगाँठ मनाएगा और इस अवसर पर 9,000 वर्गफुट का नया विस्तार खोला जाएगा। इसके साथ ही यह जिम कुल 30,000 वर्गफुट में फैला होगा, जो इसे भारत के सबसे बड़े जिम केंद्रों में से एक बनाएगा।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।