Jan Mudde

No.1 news portal of India

ख़ाताखेड़ी में हैवान बना मौलवी, सात साल के मासूम के साथ किया था दुष्कर्म, इमाम पहुंचा जेल

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

जिन लोगों पर समाज के बच्चों को दीनी और दुनियावी तालीम देने की ज़िम्मेदारी होती है जब वही लोग बच्चों के साथ दुष्कर्म जैसी नापाक हरकत करेंगे तो उन्हें आप क्या कहेँगे।

दरअसल खबर थाना झबरेड़ा क्षेत्र के खाता खेड़ी गांव की है जहां एक मस्जिद में पढ़ाने वाले हैवान मौलवी ने मस्जिद में पढ़ने गए 7 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। हालाँकि इमाम को झबरेड़ा पुलिस ने 24 घण्टे में ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पीड़ित बच्चे के परिजनो ने थाने में तहरीर दी थी की बड़ी मस्जिद खाता खेड़ी में तैनात हाफिज/इमाम नासिर अली ने बच्चे को अपने कमरे में ले जाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया जब उसने इसका विरोध किया तो इमाम ने बच्चे को चुप रहने की धमकी दीं। इतना ही नहीं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी तक दें डाली। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। जिसके बाद उप निरीक्षक नितिन बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी इमाम नासिर को खाता खेड़ी – देवपुर रोड से गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया आरोपी नासिर पुत्र नसीर सुल्तानपुर कुन्हारी थाना लक्सर जिला हरिद्वार का निवासी है जिस पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मु०अ०स० 260/25 धारा 351(2) बीएनएस व 5(1),5(m)/6 पोक्सो अधि० बनाम नासीर दर्ज किया है। नासीर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मेंपुलिस टीम में झबरेड़ा थाने के उपनिरीक्षक नितिन बिष्ट,म0उप0नि0 मनसा ध्यानी,हेड0कानि0 अमित कुमार, हेड0कानि वीरेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369