आरिफ नियाज़ी।
बहादराबाद ब्लॉक बैठक हाल में समाज कल्याण विभाग द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने एवं ग्राम पंचायतों में डॉ. भीम राव अंबेडकर समाज कल्याण बहुद्देशीय शिविर आयोजित किए जाने की योजना को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल का बुके देकर ज़ोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक स्तर के सभी समस्त विभागो के अधिकारी व ज्वालापुर विधानसभा के ब्लॉक बहादराबाद के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यगण, समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति में सदस्य तेल्लूराम ब्लॉक प्रमुख बहादराबाद श्रीमती आशा नेगी,भाजपा मण्डल अध्यक्ष श्रीमती रीता सैनी,प्रवीण,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश कुमार, ऊधम चौहान, हितेश चौहान सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में बहुद्देशीय शिविरों का आयोजन कर पात्र लाभार्थियों को समाज कल्याण विभाग की योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाया जाएगा। इन शिविरों में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, छात्रवृत्ति, किसान पेंशन तथा अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया को सरल एवं सुलभ बनाया जाएगा।
बैठक में अधिकारियों ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समन्वय एवं समयबद्ध कार्य की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही, जनमानस को इन योजनाओं की जानकारी देने के लिए प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता अभियानों को तेज करने की भी बात कही गई।
“बाबा तेरा मिशन अधूरा मोदी धामी कर रहे पूरा”





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।