आरिफ नियाज़ी।
रूड़की वरिष्ठ विपणन अधिकारी के कार्यालय पहुंचे डिप्टी आर एम ओ प्रमोद सत्ती ने गोदाम का बारीकी से निरिक्षण किया इतना ही नहीं उन्होंने गोदाम में रखे राशन की विस्तार से जानकारी भी जुटाई। इस दौरान डिप्टी आर एम ओ प्रमोद सत्ती ने बताया की रूड़की राशन के गोदाम में जलभराव के चलते सभी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है साथ ही राशन ख़राब होने की सम्भावना भी अधिक बनी रहती है उन्होंने बताया की रूड़की गोदाम पर स्पेस की भारी कमी है जिसके चलते समय पर राशन उठाने में काफी दिक्कत आ रही है वह इस बाबत जल्द ही हरिद्वार जिलाधिकारी को अपनी रिपोर्ट में इससे अवगत करायेगें।
उन्होंने बताया की जवालापुर में भी कुछ बड़ी समस्याएं हैं उनको भी जल्द दूर किया जाएगा। सत्ती ने बताया की रूड़की गोदाम काफी पुराना गोदाम हो चुका है इस जर्ज़र गोदाम की बिल्डिंग में कर्मचारी बैठे हैं यह एक बड़ी चुनौती है उनके लिए बरसात में काफी मुश्किल कार्य है जल्द ही किसी दूसरे स्थान पर इस गोदाम को शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा की अभी वह गोदाम पर रखे राशन का बारीकी से निरिक्षण कर रहे हैं। इस मौक़े पर एम आई कुलदीप कुमार, ठेकेदार भूपेश मेहंदी रत्ता,विपणन सहायक मान सिंह आदि मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।