Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की पहुंचे एस एस पी ने दीपक रावत हत्याकांड का किया खुलासा, एक युवक गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग को लेकर की गई थी युवक की हत्या

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

रुड़की गगनहर कोतवाली पहुंचे एस एसपी पर्मेन्द्र सिंह डोबाल ने युवक की हत्या का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मृतक दीपक रावत की हत्या एक युवती के प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी युवती दीपक रावत से शादी करना चाहती थी लेकिन दीपक रावत के परिजनों ने इसका विरोध करते हुए शादी से मना कर दिया था। एस एस पी पर्मेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि दीपक रावत बीती 10 को अपनी बाईक से घर से निकला था उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। पुलिस दीपक रावत के परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच में जुटी थी।पुलिस जांच में युवती का सम्पर्क राजा शर्मा उर्फ़ सुखविंद्र पर गया इतना ही नहीं मृतक दीपक रावत युवती से शादी के लिए दूरी बनाने लगा था हालाँकि पुलिस के मुताबिक दीपक रावत कई बार युवती से संबंध भी बना चुका था।इस बाबत राजा शर्मा ने दीपक रावत को फोन पर युवती से दूर रहने की सलाह दी थी। राजा शर्मा ने बात ना मानने पर अपने दोस्तों के साथ दीपक रावत को ठिकाने लगाने का प्लान बना लिया था। इसी दौरान युवती दीपक रावत युवती के कहने पर उसे अपनी मोटरसाइकिल से मोदीनगर गाजियाबाद ले गया पुलिस के मुताबिक सुभारती मेडिकल कॉलेज के पास राजा शर्मा अपने दो दोस्तों के साथ स्कूटी पर खड़े हुए थे जिन्हें देखकर युवती ने बाइक रुकवा दी और उन्हें अपनी मौसी का पड़ोसी बताया इसी दौरान दीपक रावत को राजा गंग नहर पटरी पर लेकर पहुंचा जहां देर रात राजा शर्मा और उसके साथियों ने दीपक रावत की गला दबाकर हत्या कर शव को गगनहर में फेंक दिया और बाइक लेकर फरार हो गए। पुलिस जांच में पाया गया है कि राजा शर्मा हत्या के बाद से लगातार मोदीनगर स्थित अपने घर से फरार चल रहा था इसके बारे में पुलिस लगातार जानकारी जुटा रही थी राजा शर्मा अपने दोस्त के साथ मुंबई चला गया जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उपनिरीक्षक मुनव्वर हुसैन के नेतृत्व में टीम को मुंबई रवाना कर दिया उधर उप निरीक्षक अजय शाह के नेतृत्व में टीम किशोरी से गहन पूछताछ कर रही थी इसी दौरान किशोरी की निशान देही पर राजा के साथी मोहसिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने दीपक रावत के शव को देहरा झाल थाना धौलाना जनपद हापुड़ उत्तर प्रदेश से बरामद किया है फिलहाल एसपी पर्मेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि पुलिस टीम को खुलासे को लेकर ढाई हजार के इनाम की घोषणा की है।

वही इस दौरान एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल,सी ओ नरेंद्र पंत, और सी ओ मंगलौर विवेक कुमार, कोतवाल गंगनहर आर के सकलानी आदि मौजूद रहे।.

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369