आरिफ नियाज़ी।
रूड़की के ढण्डेढ़ी स्थित
वेव इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौक़े पर उत्तराखण्ड संस्कृति विभाग द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए। इस दौरान कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों को वेब इंडस्ट्रीयल स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक पंकज शांडिल्य ने गिफ्ट देकर सम्मानित भी किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा की सिडकुल बनने पर यह क्षेत्र बहुत अधिक तरक्की करेगा। बेरोज़गार युवाओं को रोज़गार के बेहतर से बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। पंकज शांडिल्य ने कहा की सरकार के प्रयास से सिडकुल जल्द बनकर तैयार होगा। उन्होंने कहा की गांव गांव के विकास में सिडकुल का विशेष सहयोग रहेगा। आसपास के ग्राम प्रधानो का भी उन्हें विशेष सहयोग मिल रहा है।
ग्राम प्रधान विकास सैनी, डण्डेढ़ी, शौकीन खटकी, मीर आजम रतनपुर, संगीता देवी जबरदस्त पुर, और कांग्रेस नेता मीर हसन आदि ने कहा की सिडकुल की स्थापना से इस क्षेत्र का चहुमुखी विकास होगा। उन्होंने कहा की इस क्षेत्र की उबड़ खाबड भूमि को सफल बनाया जा रहा है। इससे रोज़गार के अवसर बढ़ेंगे।
इस दौरान ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान हुआ और भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये गए।





More Stories
चिश्ती फाउंडेशन और सकम संचार फाउंडेशन ने अजमेर शरीफ में युवाओं के लिए मीडिया, कैरियर और स्टार्टअप सेमिनार का किया आयोजन।
उत्तराखंड हमारा परिवार है दूरियां मिटाने आया हूँ -जयंत चौधरी।
महाराष्ट्र की घटना के बाद उत्तराखंड एफ डी ए अलर्ट, रुड़की क़ृषि मंडी में निरिक्षण से मचा हड़कंप।