Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की कलम से, स्वतन्त्रता दिवस पर विशेष

Spread the love

 

आरिफ़ नियाज़ी।
आज भारत अपना 79th स्वतंत्रता दिवस मे पर्व को धूमधाम से मना रहा है इस अवसर पर मै भारत के 140 करोड़ देश वासियो को मेरे क्षेत्र वासियो को और रूडकी नगर की सम्मानित जनता को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभ कामनाये देता हु। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 103 मिनट का अपना लम्बा और ओजस्वी भाषण दिया जिसमे उन्होंने सभी ज़रूरी विषयो को उठाया एवं पकिस्तान को भी खुली चेतावनी दी की भारत पाकिस्तान की गीदड़ भबकि से डरने वाला नहीं है ना ही भारत सिंधु जल समझौता लागु करेगा ना ही भारत किसी परमाणु धमकी से डरेगा पाकिस्तान के फ़र्ज़ी फील्ड मार्शल पूर्व सेना प्रमुख आसिम मुनीर आज कल अमेरिका की गोद मे बैठे हुए है डोनाल्ड ट्रम्प की गोद मे बैठ कर पुरे विश्व को धमकी दे रहे है कि यदि उन पर हमला हुआ तो वह अपने परमाणु बम से आधी दुनिया को खत्म कर देंगे शायद उनकी यह धमकी बहुत ही बचकानी धमकी है पुरे विश्व को अब तय करना होगा पाकिस्तान जैसे आतंकवादी देश के पास परमाडु हथियार होने चाहिए या नहीं क्यूंकि पाकिस्तान इन परमाडु हथियारों को कोई खिलौना समझ रहा है और डोनाल्ड ट्रम्प आसिम मुनीर को अपनी गोद मे बैठा कर पुरे विश्व को धमकी दिलवा रहे है डोनाल्ड ट्रम्प ने आजकल टैरीफ वार मे पुरे विश्व को उलझा रखा है भारत ने भी उसके खिलाफ कड़ा रुख अपनाया हुआ है जो स्वागत योग्य है वह चाहते है की भारत उसके डेरी उत्पाद खरीदे भारत ने केवल यह कहा है की अमेरिका इस बात का सर्टिफिकेट दे की उसके यहाँ उत्पादित दूध वेज है या नॉन वेज क्यूंकि भारत मे दूध को बहुत ही पवित्र माना जाता है। अमेरिका मे उत्पादित दूध नॉन वेज क्यों है ये बताता हु अमेरिका मे सलॉटर हाउस मे कटने वाले जानवरो के खून को इखट्टा किया जाता है व उसका पाउडर बनाया जाता है फिर यह पाउडर वहां के गाये भैसों के चारे मे मिलाया जाता है इसलिए उसे नॉन वेज कहा जाता है। अमेरिका इस बात की गारंटी नहीं दे रहा है इसलिए भारत ने अमेरिका के डेरी उत्पाद को खरीदने से मना करदिया है इसलिए भी ट्रम्प नाराज़ हो रहे है। शायद वह नहीं जानते की भारत आत्मनिर्भर देश है यदि भारत सरकार भारत मे स्तिथ मंदिरो के सोने के तहखानो को खोल दे तो भारत के पास इतना सोना है की वह अमेरिका जैसे 2 देशो को पाल सकता है हम रूस से व्यापार ना करे लेकिन अमेरिका रूस से व्यापार करेगा यह दोगला आदेश अब नहीं चलेगा। भारत के सम्बन्ध अब चीन से भी सुधर रहे है डोकलाम विवाद के बाद भारत ने चीन के साथ व्यापार बंद कर दिया था परन्तु रूस चीन और भारत मिलकर अमेरिका पर अंकुश लगा सकते है इसमें नार्थ कोरिया भी शामिल हो सकता है डोनाल्ड ट्रम्प भारत पर जितना टैरीफ लगाना चाहते है लगाले जितने प्रतिबन्ध लगाना चाहते है लगाले भारत हर प्रतिबन्ध का जवाब देना जनता है भारत रूस से तेल भी लेगा और रक्षा उत्पाद भी खरीदेगा भारत ना तो दबा है और ना दबेगा यह बात डोनाल्ड ट्रम्प जितनी जल्दी समझ जाये उतना उनके और उनके देश के लिए अच्छा रहेगा। भारत 2014 के बाद रक्षा क्षेत्र मे आत्मनिर्भर बना है पहले भारत रक्षा हथियार आयात ही करता था लेकिन अब उसके वह निर्यात भी करता है। आज प्रधानमंत्री ने कहा है की वह भारत को इजराइल की तरह 3 लेयर सुरक्षा देना चाहते है जिसके लिए वह आज से ही कार्य करेंगे अब समय आ गया है की भारत को चीन से भी अपने सम्बन्ध सुधारने चाहिए इसके लिए पुतिन से भी हम बात कर सकते है भारत को जल्द रूस से अपने बचे हुए तीन् S-400 एयर डिफेंस सिस्टम लेने होंगे। भारत ने अपनी प्रलय मिसाइल का सफल परिक्षण कर लिए है जिसकी मारक क्षमता से चीन और पाकिस्तान भी घबरा रहे होंगी यह मिसाइल जल्द भारतीय सेना व नोसेना मे शामिल होंगी। भारत को भी अपने देश की रक्षा के लिए निर्णय लेने का पूरा अधिकार है इसलिए अब भारत को पाकिस्तान की आँख मे आँख डाल कर बताना होगा की हमसे सीज़ फायर करके जो गलती हुई है उसे हम सुधारेंगे व उन्हें करारा जवाब देंगे। आज के दिन हम सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद के कुर्बानी को याद ना करे तो ये उनके साथ बेमानी होंगी क्यूंकि आज़ादी के ये मतवाले देश की राजनीती की भेट चढ़ गए कोई भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद को इस देश मे आतंकवादी तक कह देता है शहीद भगत सिंह को आज तक शहीद का दर्जा हमारी कमज़ोर सत्ता ना दे पायी है जो मन की पीड़ा है क्यूंकि जो उन्होंने किया कोई नहीं कर सकता है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369