Jan Mudde

No.1 news portal of India

सशक्त किसान उन्नत कृषि और बागवानी गतिविधियों पर विस्तार” विषय पर विलेज डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा हुआ कार्यशाला का आयोजन

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

विलेज डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा उत्तराखंड राज्य विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद देहरादून के सहयोग से “सशक्त किसान उन्नत कृषि और बागवानी गतिविधियों पर विस्तार” पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया l जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पी एस ओझा, पूर्व राज्य समन्वयक, बायो एनर्जी मिशन, उत्तर प्रदेश पूर्व सलाहकार एफपीओ सेल कृषि विभाग उत्तर प्रदेश, ने कहा की मोरिंगा, शतावरी, काली हल्दी, अश्वगंधा,सर्पगंधा, लेमनग्रास आदि, की खेती कर किसान अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं, पी एस ओझा ने कहा की उपरोक्त जड़ी बूटियों की खेती ही नहीं करनी, बल्कि इनकी प्रोसेसिंग भी करनी है, उन्होंने सरकार की एम.आई. डी. एच. , पी. एफ. एम. ई. स्टार्टअप योजना, सीड ग्रांट आदि दर्जन भर योजनाओं की जानकारी देते हुए जमीन पर उतारने का आहवान भी किया, इसी के साथ डॉक्टर संजय स्वदेशी, निदेशक, संघर्ष बायो एनर्जी, सहारनपुर ने कहां की उन्नत कृषि एवं जड़ी बूटी उत्पादन की दर्जन भर योजनाएं हैं, जिनसे लाखों किसानों की जिंदगी खुशी में बदली है, उनमें मैं भी एक हूं, मैं मोटे अनाज व जड़ी बूटियों की खेती कर प्रोसेसिंग कर अपने एफपीओ के द्वारा लाखों रुपए की प्रति माह बिक्री कर रहा हूं, और वह लगभग 30 – 40 लोगों को रोजगार दे रहे है l मोटे अनाजों व जड़ी बूटियां के द्वारा “आहार से उपचार” कर, सैकड़ो से ज्यादा लोगों को प्रतिमाह बीमारियों से बचा भी रहे है l हमें स्वस्थ रहना है तो, दुधारू पशु खुद पालने होगे, तथा मोटे अनाज, दालें,चावल, सब्जियां भी खुद उत्पादन करनी होगी, उन्होंने भी कई एफ पी ओ व किसानों की योजनाओं की जानकारी दी l साथ ही आईआईटी रुड़की मौसम विभाग से आए रोहतास सिंह एवं आलोक कुमार ने किसानों को मौसम ऐप के बारे में बताया, जिससे किसानों को मौसम के हाल का पहले ही पता चल सके, और साथ ही मौसम विभाग से किसानों को होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी l जीवामृत एफपीओ के अध्यक्ष विजयपाल सिंह ने कहा कि किसान वह है, जिसकी सुबह और शाम खेत में होती है, जो अपने पशुओं, खेत की मिट्टी से प्यार करता है, उसके खेत की मिट्टी और पशु, उसे आदमी से भी ज्यादा प्यार करते हैं, उन्होंने एयरफोर्स की नौकरी छोड़कर कमर्शियल खेती शुरू की है, शुरू में 3 वर्ष घाटे में रहे, लेकिन अब वह 100 से ज्यादा लोगों को प्रतिमाह नौकरी दे रहे है। और उनका एफपीओ भी लाखों में प्रॉफिट कमा रहा है, उनका जैविक गुड, खांड, शक्कर, शहद, सरसों का तेल, सिरका, शिरा आदि मुख्य प्रोडक्ट बाजार में बिक रहे हैं l भू अमृत एफपीओ के सीईओ नवीन सैनी ने कहा कि हमारा एफपीओ भी शुरुआती तीन-चार वर्षो में घाटे में रहा है, लेकिन अब हम भी लाखों में प्रॉफिट कर रहे हैं, हम जैविक हल्दी, धनिया, जीरा ,गुड, शक्कर, मिर्च, बेसन ,आटा, सरसों का तेल आदि मुख्य प्रोडक्ट बेच रहे हैं l हमारे एफपीओ से कई सौ किसानों की जिंदगी बदली है, इस अवसर पर देवभूमि अमृत एफपीओ के निदेशक जसवंत सिंह व शुभम कुमार ने कहा कि अभी हमारा दूसरा वर्ष है, लेकिन हम नेचुरल धनिया, जीरा, मिर्च, मिलेट्स, मोरिंगा पाउडर, शहद , खांड, शक्कर, दूध,गाय का देसी घी बेच रहे हैं, लाभ की स्थिति में नहीं है, लेकिन निराश नहीं है, हम हरिद्वार के वायुमंडल के हिसाब से जड़ी बूटी की खेती करने की तैयारी कर रहे हैं l गुरुकुल एफ पी ओ के अनमोल सिंह ने कहा कि हम शुद्ध देसी घी,मोरिंगा पाउडर, चावल, दाले, मल्टी ग्रेन आटा बेच रहे हैं l वी डी एस के निदेशक राज बहादुर सैनी ने कहा कि हमारा उद्देश्य आज इस कार्यशाला के माध्यम से यह ही चिंतन करना था, कि गन्ना ,गेहूं, धान से बाहर निकलकर लाभकारी खेती कैसे करें, कौन सी खेती करें, जिससे हमारे खेतों का मृदा स्वास्थ्य भी सुधरे, हमारे विशेषज्ञों ने विस्तार से सभी जानकारी दी है कि, जड़ी बूटी बाजार आवश्यकता आकलन कर, बायोबैक अनुबंध करना जरूरी है l आजकल मोरिंगा, अश्वगंधा, शतावरी, सर्पगंधा, स्टीविया, काली तुलसी, तेजपात सभी की बाजार में भारी डिमांड है l श्री सैनी ने कहां की यह एक शुरुआत है, हम सब लोग मिलकर आगे बढ़ेंगे l इस अवसर पर विलेज डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर से श्री पी एस ओझा, डॉ संजय स्वदेशी, श्री रोहतास सिंह, मौसम विज्ञान केंद्र आईआईटी रुड़की, श्री विजयपाल सिंह, श्री नवीन कुमार, श्री अनमोल सिंह को उन्नत एवं कमर्शियल खेती के क्षेत्र में, उल्लेखनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया l इस कार्यशाला में लगभग 70 किसानों ने भाग लिया l

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369