आरिफ नियाज़ी।
भारी बरसात के चलते शहर से लेकर गांव गांव मे जीवन अस्त व्यस्त है।लगातार हो रही भारी बारिश के चलते शाह मंसूर गांव का संपर्क मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चूका है जिसके चलते गांव के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि महिलाओं के साथ-साथ बच्चे भी बेहद परेशान है गांव के चारों ओर से निकलने वाले रास्ते भूमि कटाव होने से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं आलम यह है कि अब कोई व्यक्ति गांव से बाहर आसानी से नहीं जा पायेगा। गौरतलब है कि पिछले कई दिन से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश से भगवानपुर का शाहमंसूर गांव काफी अधिक प्रभावित हुआ है जहां के आने जाने वाले कच्चे रास्ते पूरी तरह से बरसात की भेंट चढ़ चुके हैं वन विभाग के अधिकारियों को इस बाबत कई बार सूचना दी गई लेकिन फिलहाल उन्होंने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। खानपुर रेंजर का कहना है की शाहमंसूर गांव के रास्ते को मेले से पहले से ठीक करा दिया जाएगा। गौरतलब है की तीस सितम्बर से शांहमंसूर का उर्स शुरू होने जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या मे ज़ाएरीन पहुंचते हैं। माना यह जाता है की हज़रत शाह मंसूर साहब की दरगाह पर अपनी मन्नत मुरादें लेकर पहुंचते हैं। जहाँ उन्हें दरगाह से बड़ा फैज़ भी हासिल होता है। अगर जल्द ही रास्तो को ना बनाया गया तो पंजाब, हरियाणा, फरीदाबाद, दिल्ली, पानीपत और बरेली आदि शहरों से आने वाले ज़ायरीन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालाँकि क्षेत्रीय विधायक रवि बहादुर गांव के रास्तो को लेकर बेहद गभीर नज़र आ रहे है उनका दावा है की जल्द से जल्द सभी रास्तो को बना दिया जाएगा।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।