आरिफ नियाज़ी।
सैनी आश्रम कमेटी क़ो लेकर चल रही उठापटक के बीच आज लम्बे समय बाद पूर्व गृह मंत्री और सैनी आश्रम के संरक्षक राम सिंह सैनी मीडिया के सामने आए!राम सिंह सैनी ने कहा की वह सैनी समाज क़ो एक जुट करने का पूरा प्रयास करेंगे जिस तरह से सैनी आश्रम क़ो लेकर कुछ लोगों द्वारा तरह तरह की बयानबाज़ी की गई है वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है वह अब युवाओ क़ो आगे बढ़ाने का काम करेंगे और युवाओ का भविष्य बनाने में जुटेंगे!एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा की 2009से लगातार वह संरक्षक चले आ रहे थे लेकिन खराब स्वास्थ्य क़ो लेकर ज़िम्मेदारी से मुक्त होना चाहते है!उन्होंने अध्यक्ष अनिल सैनी क़ो अपना इस्तीफा दे दिया है!2009 से वह सैनी आश्रम की कमेटी में भी रहे है!सैनी समाज के लोग आज भी सैनी आश्रम में दान कर रहे है!राम सिंह सैनी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की दो लाख देकर सबसे पहले सैनी आश्रम में उन्होंने काम शुरू कराया था जिसके बाद से लगातार सैनी समाज का उन्हें भरपूर सहयोग मिलता रहा ! उन्होंने कहा की लोगो में उनके पद क़ो लेकर भी भ्रम पैदा किया जा रहा था सैनी समाज के लोग आमने सामने थे इसलिए वह सैनी समाज में टकराव की स्थिति नहीं देखना चाहते!पूर्व गृह मंत्री राम सिंह ने कहा की उनका स्तर नहीं है की वह किसी क़ो जवाब दे!मेरा सर्व समाज है!समाज क़ो एक जुट करने का काम करेंगे!जो लोग इस्तिफे क़ो फ़र्ज़ी बता रहे है वह नायालय में जाकर इसे चुनौती दे सकते है! इस मौक़े पर डॉ राजेंद्र सैनी,डॉ देवेंद्र प्रताप सिंह,हुकम सिंह, रूप राम सैनी, वैभव सैनी,प्रधान विकास सैनी, विनय सैनी, कामेश्वर सैनी, अनिल सैनी, संजय सैनी, विमल सैनी, इसम सिंह सैनी, अमित सैनी अतुल सैनी, सोनू सैनी आदि बड़ी संख्या में सैनी समाज के लोग मौजूद रहे!





More Stories
धंनौरी क्षेत्र के तीन गांव में विजिलेंस और ऊर्जा निगम का छापा, बिजली चोरों में मचा हड़कंप, 21 लोग बिजली चोरी करते पकडे।
प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय तदर्थ समिति एवं जनपदीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक।
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने पार्टी संगठन की मज़बूती के लिए जिले वार की समीक्षा।